UP News: डिप्टी एसपी की मां और पत्नी आमने-सामने, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप, मामला पहुंचा थाने
UP News: यूपी एसटीएफ में तैनात डीएसपी अभिषेक सिंह की पत्नी और उनकी मां आमने-सामने आ गई हैं। पत्नी का आरोप है कि उनके ससुराल वाले उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने पति और सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
वहीं अभिषेक सिंह की मां का कहना है कि उनकी बहू शादी के बाद से ही उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि बहू द्वारा 3 करोड रुपए की डिमांड की जा रही है। डिमांड पूरी न होने पर विरोधियों के इशारे पर वह परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहती है।

दरअसल, डिप्टी एसपी अभिषेक सिंह की पत्नी ऋषिका सिंह शनिवार को बांसडीह कोतवाली पहुंची। कोतवाली पहुंचने के बाद ऋषिका सिंह द्वारा आरोप लगाया गया कि ससुराल पक्ष के पूरे परिवार के द्वारा उन्हें बीते 3 महीने से परेशान किया जा रहा है।
आरोप लगाया कि परिवार द्वारा दबाव बनाया जा रहा है कि वे अभिषेक की जिंदगी से दूर हो जाएं। उन्होने इस मामले में उन्होंने पुलिस से शिकायत किया और थाने में धरने पर भी बैठ गईं। उन्होने कहा कि साल 2012 में उनकी शादी अभिषेक के साथ हुई थी।
अभिषेक ने अराेप लगाया कि उनके पिता ने शादी में काफी खर्च किया। उसके बाद सब ठीक ठाक चलता रहा लेकिन धीरे-धीरे उनके पति और ससुराल वालों का रवैया बदलने लगा। आरोप लगाया कि नवंबर 2023 में लखनऊ स्थित आवास पर पति अभिषेक ने उन्हें मारा पीटा।
ऋषिका ने बताया कि शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हुए जिसमें एक बेटी और एक बेटा है। उन्होंने कहा कि अभिषेक सिंह मेरे बेटे को सास के साथ बांसडीह कोतवाली के देवडीह गांव में रखे हैं और बेटे से मिलने नहीं देते हैं।
जबकि बेटी उनके साथ रहती है। उनका आरोप है कि पति और सास द्वारा प्रताड़ित किए जाने के चलते कभी वे अपने पापा के घर तो कभी रिश्तेदार के घर रहकर गुजारा करती हैं। विवाद के चलते बच्चों का भी भविष्य खराब हो रहा है।
वह इस मामले में दीप्ति एसपी अभिषेक सिंह की मां मालती सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी होने के बाद से ही उनकी बहू ने पूरे परिवार को परेशान कर दिया है। वह अपने लोगों से मेरे परिवार और बेटे के ऊपर हमला करवाने की कोशिश करती है। बहु द्वारा 3 करोड रुपए की डिमांड की जा रही है और रुपए न देने पर वह परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है, कोर्ट का जो निर्णय होगा वह मान्य होगा।













Click it and Unblock the Notifications