Ballia News: सपा से जुड़े छात्रनेता की हत्या, एग्जाम देकर निकलने के दौरान कॉलेज के गेट पर हुआ हमला

परीक्षा देने आए एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर दबंगों द्वारा मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक छात्र नेता था और अब छात्र नेताओं में भारी आक्रोश है।

Student leader associated with SP murdered in Ballia attacked at college gate while leaving exam

बलिया सदर कोतवाली अंतर्गत सतीश चंद्र महाविद्यालय में परीक्षा देने आए दो क्षेत्रों के साथ जम कर मार-पीट करने का मामला सामने आया है। मामले में घायल एक छात्र की मौत हो गयी है। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना परीक्षा देने के बाद की बताई जा रही है। इस घटना की सूचना आग की तरह जिले में फैल गयी, जिसके बाद छात्र नेताओं और छात्रों में भारी आक्रोश है। घटना कोतवाली क्षेत्र स्थित जपलिंगंज चौकी से चन्द दूरी पर हुई और पुलिस कुछ न कर पाई। छात्र की मौत के बाद कोहराम मच गया और पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे।

Student leader associated with SP murdered in Ballia attacked at college gate while leaving exam

स्नातक का परीक्षा देने आया था छात्र हेमंत यादव और उसका मित्र आलोक
शहर के टीडी कॉलेज स्नातक का सेंटर कोतवाली क्षेत्र के एसी कालेज में आया था और टीडी कॉलेज में पढ़ने वाले मृतक हेमंत यादव एवं उसका साथी एसी कालेज में परीक्षा देने पहुंचे थे। मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों के एक गुट ने हेमंत और उसके मित्र आलोक यादव पर हमला कर दिया।
इस दौरान बड़ी संख्या में दबंग युवकों द्वारा हेमंत और आलोक को मारा पीटा गया जिसके बाद घायल अवस्था में हेमंत यादव और उसके साथी आलोक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों घायलों को मऊ के लिए रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान हेमंत यादव की मौत हो गई तो उसका साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हेमंत की मौत की सूचना छात्र नेताओ के बीच आग की तरह फैल गयी और बड़ी संख्या में छात्र नेता और छात्र जिला अस्पताल पहुंच गए।

Student leader associated with SP murdered in Ballia attacked at college gate while leaving exam

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ जिला अस्पताल बलिया
मृतक हेमंत यादव का शव बलिया पहुंचते ही जिला अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में छात्र नेता एवं छात्र हेमंत की मौत के विरोध में जिला अस्पताल पहुंच गए। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। जहां पुलिस को पोस्टमार्टम कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्रों के आक्रोश का सामना करना पुलिस के लिए एक चुनौती बन गया। हालांकि किसी तरह से बलिया एसपी राज करन नय्यर और एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने आक्रोशित छात्रों और परिजनों को समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। छात्रों की मांग थी कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो और उनके घर पर बुलडोजर चले। इस दौरान छात्र नेताओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र अस्पताल परिसर में ही अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए।

Student leader associated with SP murdered in Ballia attacked at college gate while leaving exam

मार-पीट और हेमंत की हत्या मामले में 9 लोगो पर मुकदमा दर्ज
बलिया एसपी राजकरण नय्यर ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिल गई और तहरीर के आधार पर कुल 9 नामज़द लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया हेमंत के सर पर बैट से चोट लगने की वजह से मौत हो गई। वही परिवार की तहरीर के आधार पर 9 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और एक की गिरफ्तरी कर मामले की जांच की जा रही है।
छात्र हेमंत की हत्या मामले में चौकी इंचार्ज निलंबित
मार पीट की यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र जपलिंगंज की है। जिस सतीश चंद्र महाविद्यालय के बाहर मार-पीट हुई है, उस महाविद्यालय से चन्द कदमो की दूरी पर जपलिंगंज पुलिस चौकी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से न केवल परिजनों में बल्कि छात्र नेताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। सभी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही बताई। नतीजन इस मामले में एसपी राज करन ने तत्काल जपलिंगंज पुलिस चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।

Student leader associated with SP murdered in Ballia attacked at college gate while leaving exam

Recommended Video

    बलिया में छात्रनेता की हत्या, एग्जाम देकर निकलने के दौरान कॉलेज के गेट पर हुआ हमला

    हेमंत यादव हत्या कांड को लेकर तीन टीमें गठित
    बलिया एसपी राज करन नय्यर ने बताया कि घटना को लेकर एडिश्नल एसपी के नेतृत्व में तीन टीमो का गठन किया गया है। छात्रों के बीच मारपीट के कारणों का जांच की जा रही है, जिसका विवेचना के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर पूछ-ताछ शुरू कर दी है। एसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर 9 लोगो के खिलाफ नामज़द मुकदमा दर्ज किया गया। जैसे ही मामले का खुलासा होगा मीडिया को अवगत कराया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+