UP News: बलिया में मौत के मामले में परिवहन मंत्री बोले- गर्मी में बढ़ जाती है मृत्यु दर, देखें Video
UP News: बलिया में हुई मौत के मामले में प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा बताया गया कि गर्मी के दिन में मृत्यु दर बढ़ जाती है।
UP Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में 3 दिनों में 54 लोगों की मौत के मामले में बलिया सदर से बीजेपी विधायक और प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा अजीबोगरीब बयान दिया गया है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा बताया गया कि गर्मी के समय में मृत्यु दर हमेशा बढ़ जाती है और ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आप देख रहे होंगे कि जिन लोगों की अभी तक मौत हुई है उनमें अधिकतर बुजुर्ग ही शामिल हैं।

60 से 70 साल से ऊपर वाले लोगों के ही मौत हो रही है। ऐसे में यह नेचुरल डेथ भी हो सकती है और इसे गर्मी और लू से जोड़कर नहीं देखा जाए। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा बयान दिए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
लू से मरने के नहीं मिले हैं कोई ठोस सबूत: इस बारे में बलिया के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए बलिया में होने वाली मौत के मामले में हीटस्ट्रोक से मौत होने से इनकार किया है।
इसके पहले स्वास्थ्य निदेशक डॉ एके सिंह द्वारा भी बयान जारी करते हुए बताया गया कि बलिया में अस्पताल में भर्ती अधिकांश मरीजों के सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ और बुखार आदि की शिकायत है। ऐसे में डॉक्टर द्वारा यूरीन जांच और ब्लड जांच तथा आने आवश्यक जांच कराए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सैंपल कलेक्ट किए जा रहे हैं और सैंपल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
अखिलेश बोले, राज्य सरकार की लापरवाही: वहीं बलिया में हो रही मौत के मामले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार की लापरवाही के कारण उत्तर प्रदेश में इतने लोगों की जान चली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे में हिटवेव के बारे में लोगों को चेतावनी देनी चाहिए।
अखिलेश यादव द्वारा यह भी कहा गया कि पिछले 6 सालों में उत्तर प्रदेश में एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया गया है। आरोप लगाया कि जो लोग अब तक जान गवा चुके हैं गरीब किसान हैं क्योंकि उन्हें समय पर भोजन दवाइयां और सही उपचार नहीं मिल पाया।
फिलहाल मामला मीडिया में आने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एसी कूलर और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं, इसके अलावा 15 बेड भी बढ़ा दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications