'मेंटली टॉर्चर किया, सुसाइड के लिए उकसाया', जानिए भोजपुरी एक्टर Pawan Singh पर पत्नी ने लगाए कई और आरोप

'मेंटली टॉर्चर किया, सुसाइड के लिए उकसाया', जानिए भोजपुरी एक्टर Pawan Singh पर पत्नी ने लगाए कई और आरोप

Pawan Singh News: अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों खासे मीडिया की सुर्खियों में बने हुए है। अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह (jyoti singh) से चल रहे विवाद को लेकर बलिया जिले की फैमिली कोर्ट ने 05 नवंबर को पेश होने के लिए पवन सिंह को नोटिस जारी किया है। तो वहीं, अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की मुश्किल कुछ और बढ़ गई है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह विवादों में घिरे हो। उनकी पर्सनल लाइफ फ्लॉप साबित हुए हैं, फिर चाहे वो अक्षरा सिंह के साथ अफेयर हो या फिर उनकी नीलम सिंह से शादी हो।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए कई गंभीर आरोप

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाए कई गंभीर आरोप

एक्टर पवन सिंह (actor pawan singh) की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने मेंटली हैरेस, आत्महत्या के लिए उकसाने और अबॉर्शन कराने जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए बलिया पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। ज्योति सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में दावा किया है कि पवन सिंह ने उन्हें अबॉर्शन कराने के लिए मजबूर किया और साथ ही आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया था। बलिया पुलिस स्टेशन इंजार्च प्रवीश कुमार सिंह की मानें तो ज्योति सिंह की तरफ से मिली शिकायत की जांच की जा रही है।

2018 में हुई थी पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी

2018 में हुई थी पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी

पहली पत्नी नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 06 नवंबर 2018 को हुई थी। ज्योति सिंह का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पवन सिंह की मां प्रतिमा सिंह और बहन ने उनके लुक्स को लेकर ताने देने शुरू कर दिया था। ज्योति ने यह भी दावा किया कि पवन सिंह की मां ने उनके करीब 50 लाख रुपए भी ले लिए थे, जो उनके मायके से मिले थे।

सुसाइड के लिए उकसाते थे, देते थे गालियां

सुसाइड के लिए उकसाते थे, देते थे गालियां

ज्योति सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि पवन सिंह और उनकी फैमिली उन्हें मेंटली टॉर्चर करती थी। इतना ही नहीं, जब वो प्रेग्नेंट थी तो उस वक्त उन्हें ऐसी दवाइयां दी गईं, जिससे उनका मिसकैरेज हो गया। ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि पवन सिंह शराब पीकर उन्हें गालियां देते थे और उनके साथ बदसलूकी करते थे। इतना ही नहीं, उन्हें सुसाइड करने के लिए उकसाते भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्योति सिंह ने कहा कि उन्होंने पवन सिंह पर जितने भी आरोप लगाए हैं, उन सभी चीजों के उनके पास सबूत हैं।

पहले भी लगा चुकी है आरोप

पहले भी लगा चुकी है आरोप

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर यह आरोप कोई पहली बार नहीं लगा। इससे पहले भी ज्योति सिंह ऐसे आरोप लगा चुकी है। दरअसल, आरा कोर्ट में तलाक को लेकर चल रहे केस के दौरान ज्योति सिंह के वकील ने बताया था कि पवन सिंह शादी के बाद अपनी पत्नी पर अत्याचार करते थे। वे उनसे मारपीट करते थे। गाली गलौच किया करते थे। इतना ही नहीं, शादी के बाद पवन सिंह ने दो बार अपनी पत्नी का गर्भपात कराया था। इतना ही नहीं, ज्योति सिंह को पब्लिक के सामने लाने से भी पवन सिंह कतराते थे। भोजपुरी अभिनेता ने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्योती के साथ कोई तस्वीरें भी आजतक साझा नहीं की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+