Ballia News: बारात गए व्यक्ति का घर के पास मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश के Ballia में बुधवार को घर से थोड़ी दूर स्थित खेत में एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

person who went to the wedding procession no more in Ballia

उत्तर प्रदेश के Ballia जिले में बुधवार सुबह खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि रात में मृतक रात में एक बारात में डांस देखने के लिए गया था और वापस नहीं लौटा।

परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि हत्या करने के बाद हत्यारों द्वारा शव को खेत में फेंक दिया गया है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

दरअसल, बलिया जनपद के रेवती थाना अंतर्गत छतीसा गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष यादव मंगलवार की रात्रि में अपने घर से बारात में नाच देखने के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि रात में वह अपने घर वापस नहीं लौटा, ऐसे में परिजनों को लगा कि नाच देखने में ही व्यस्त है।

सुबह हो जाने के बाद भी संतोष जब घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने में जुट गए। इसी बीच परिजनों को पता चला कि घर से थोड़ी दूरी पर एक खेत में संतोष का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भागे दौड़े खेत में पहुंचे।

वहां लोगों ने देखा कि संतोष की मौत हो चुकी थी। उसके बाद संतोष के परिवार के लोग चीखने चिल्लाने लगे। इसी बीच मौजूद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद रेवती एसएचओ हरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के बाद मृतक संतोष के परिजनों द्वारा हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाया गया। हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद फॉरेंसिक टीम और सर्विलांस टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

परिजनों द्वारा दो युवकों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया है ऐसे में बताए गए युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी का काम करता था। मृतक की पत्नी रीना और मां ललिता देवी का घटना के बाद रो रो कर बुरा हाल है। मां और पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। मृतक के पिता किसुन यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+