मणि मंजरी राय: PCS अधिकारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया दिल्ली-मुंबई से बलिया तक का जिक्र

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तैनात महिला पीसीएस अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। सोमवार की रात अधिकारी का शव फांसी से फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें महिला अधिकारी ने सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को राजनीति में फंसाए जाने की बात लिखी है। पुलिस सुसाइड नोट और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। एसपी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Recommended Video

    मणि मंजरी राय: PCS अधिकारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में किया दिल्ली-मुंबई से बलिया तक का जिक्र
    ''दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया आई, लेकिन...''

    ''दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया आई, लेकिन...''

    पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय (30) पिछले दो साल से मनियर नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी (ईओ) के पद पर तैनात थीं। मंजरी राय बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में रहती थीं। सोमवार की देर रात पंखे से उनका शव फांसी से लटकता हुआ मिला। सूचना मिलते ही डीएम श्रीहरि प्रताप शाही व एसपी देवेंद्र नाथ के साथ ही फोरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में मंजरी ने लिखा है, ''दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आई, लेकिन यहां रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे मैं काफी दुखी हूं।''

    सुसाइड नोट और कॉल डिटेल के जरिए जांच में जुटी पुलिस

    सुसाइड नोट और कॉल डिटेल के जरिए जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने मंजरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सुसाइड नोट और अधिशासी अधिकारी की कॉल डिटेल के जरिए आत्महत्या की वजह की जांच में जुट गई है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि अधिकारी को किसने फंसाया और कौन-कौन उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

    दो दिन पहले ड्राइवर पर हुई थीं नाराज, दूसरा ड्राइवर बुलाया था

    दो दिन पहले ड्राइवर पर हुई थीं नाराज, दूसरा ड्राइवर बुलाया था

    मनियर नगर पंचायत से जुड़े लोगों की मानें तो बीते शनिवार को अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय और उनके ड्राइवर के बीच कोई बात हुई थी, जिसके बाद वह ड्राइवर पर काफी नाराज थीं। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत पहुंचते ही अधिकारी ने अपने ड्राइवर को भगा दिया था और नगर पंचायत अध्यक्ष को फोन कर दूसरा ड्राइवर बुलाया था। इस पूरे मामले में एसपी देवेंद्रनाथ ने कहा कि मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने सुसाइड किया है। कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

    पिता ने लगाया हत्या का आरोप

    पिता ने लगाया हत्या का आरोप

    पीसीएस अधिकारी मंजरी राय के पिता ने बेटी की हत्या कर उसे फांसी से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि उनकी बेटी पर लगातार नियमों के खिलाफ काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। परिजन अजीत कुमार का कहना है कि मंजरी पर बगैर टेंडर के काम और भुगतान के लिए भी दबाव दिया जा रहा था। मंजरी के मामा अजीत कुमार ने बताया कि जब से वह मनियार में तैनात हुई थी तभी से परेशान रहती थी। उस पर बिना काम के पेमेंट का दबाव बनाया जाता था। अजीत कुमार ने कहा कि उससे जब भी बात हुई तो बताती थी कि उस पर लगातार बिना टेंडर काम कराने और पेमेंट जारी करने का दबाव बनाया जाता था और वह नियमों से ही काम करना चाहती थी।

    पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने किया ट्वीट

    पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने किया ट्वीट

    योगी सरकार के सहयोगी रह चुके पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीसीएस अधिकारी की आत्महत्या मामले में ट्वीट किया है। राजभर ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, ''एक ईमानदार अधिकारी चढ़ गई सिस्टम की भेंट? बलिया के मनियर नगर पंचायत में तैनात महिला PCS अधिशासी अधिकारी मणिमंजरी राय ने खुद के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र से तंग आकर आत्महत्या करना अत्यंत दुखद है शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदना है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+