UP News: ओपी राजभर बोले- यूपी का चार हिस्सों में हो बंटवारा, जातीय जनगणना पर भी दिया बड़ा बयान

UP News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजीव बालियान के 'पश्चिमी यूपी को अलग प्रदेश बनाने' के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यूपी को चार भागों में विभाजित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी सबसे बड़ा प्रदेश है इसलिए विभाजन जरूरी है।

इसके अलावा बिहार में हुए जातिगत जनगणना पर भी ओमप्रकाश राजभर ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि बिहार में राजभर जातियों के साथ अन्याय हुआ है और जातिगत जनगणना में त्रुटि की गई है। इसके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री प्रसाद यादव पर भी उन्होंने सवाल दागे।

op-rajbhar-said-that-up-should-be-divided-into-four-parts-and-also-gave-a-statement-on-census

दरअसल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को बलिया पहुंचे। बलिया में स्थित पार्टी के कार्यालय पर उन्होंने मंगलवार को सुबह में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को विभाजित किए जाने की बात का भी समर्थन करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह तो लंबे समय से मांग चली आ रही है, की मांग किया जाता है जैसे हम लोग पूर्वांचल की मांग करता है कोई हरित प्रदेश की मांग करता है। उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है ऐसे में उत्तर प्रदेश का चार भागों में बंटवारा किया जाना चाहिए। अलग-अलग लोगों अलग-अलग डिमांड है। प्रदेश बड़ा है तो प्रदेश में बंटवारा होना चाहिए, हम भी उसके पक्षधर हैं कि प्रदेश बड़ा प्रदेश है उसको चार भागों में बाट देना चाहिए।

वहीं बिहार में हुई जातिगत जनगणना को लेकर उन्होंने कहा कि इनमें दो चीजें देखने को मिली हैं। इसमें 36 फ़ीसदी आंकड़ा अति पिछड़ी जातियों का है। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया की सामाजिक न्याय की दुहाई देने वाले लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार ने इन 36 फ़ीसदी पिछड़ी जातियों के लोगों के साथ भेदभाव किया।

ओपी राजभर ने दावा किया कि वह बिहार के 26 जिलों में घूमे हुए हैं और बिहार में राजभर की जनसंख्या के बारे में उनका भली-भांति जानकारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो जातियां राजनीति में हैं उनकी तो गिनती अच्छे से हो गई है लेकिन अन्य जातियों की गिनती किसी से पूछ कर लिख दी गई है। बिहार में राजभरों के साथ अन्याय हुआ है और जनगणना में त्रुटि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+