ओमप्रकाश राजभर ने किया दावा, 21 तारीख को दंगा करा सकती है भाजपा
बलिया। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने बलिया जनपद के घोघा चट्टी पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए अमेरिकी खुफिया एजेंसी का हवाला देते हुए दावा किया कि बीजेपी 21 तारीख को दंगा करा सकती है। अयोध्या और कुम्भ में बाबाओं के चीलम पीने पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री से सवाल किया है कि जब गांजा पर प्रतिबंध है तो बाबाओं तक गांजा कैसे पहुंच रहा है? वहीं राम मंदिर निर्माण में सहयोग की शर्त रखते हुए कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए पर मंदिर का पुजारी सभी जातियों के आबादी के हिसाब से बने तब...

योगी मंत्रीमंडल कुभ में पाप धोने गया था
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा की योगी मंत्रीमंडल प्रयाग में अपने पाप धुलने गया था। ये जांच का विषय है उसमें कितने पापी हैं। कहा कि पिछली सरकार ने कुम्भ के लिए 900 करोड़ खर्च किये पर इस सरकार ने अपने फायदे के लिए 5000 हजार करोड़ खर्च कर दिए जबकि इसमें से 3000 हज़ार करोड़ गरीबों के आवास और पेंशन में दिए जा सकते थे। देश के साधू-संतों और बाबाओं पर तंज कस्ते हुए कहा की सर्वे आफ इंडिया की रिपोर्ट है की विश्नाथ मंदिर जैसे देश में कुल 9 लाख मंदिर हैं जिसमें 10 लाख से 20 लाख का चढ़ावा आता है जिसे अयोध्या में बैठे लाल-लाल साधू आपकी कमाई खाते है।

कुंभ में बाबाओं के पास कहा से आया गांजा
मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा की एक गरीब अगर एक पुड़िया गांजा खरीद ले तो दरोगा सिपाही उसका चालान कर देंगे पर मुख्यमंत्री के सामने साधू चिलम काला कर देते हैं। संगम पर बैठे साधू चिलम पीकर प्रयाग के आसमान में धुआं भर रहे हैं। जब गांजा पर पाबंदी लगी है तो बाबाओं के पास गांजा कहां से आ रहा है। मुख्यमंत्री बताएं? राम मंदिर पर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण में वो तभी सहयोग करेंगे जब मंदिर का पुजारी हर जाति का बेटा आबादी के हिसाब से बनाया जाएगा। साधू-संतों और बाबाओं का मजाक उड़ाते हुए कहा कि आप भी पुजारी बन जाओगे तो तुम्हारा गाल भी लाल हो जाएगा।

बजट पर वाराणसी में बोले
योगी सरकार यूपी कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बीजेपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि यह अंतरिम बजट नहीं भाजपा का चुनावी घोषणापत्र है। चुनावी जुमला है। जो 2019 में सरकार बनाने के लिए जनता को लालच दिया जा रहा हैं। पहले ये देश कृषि प्रधान देश था अब जाति प्रधान देश है। जनता जागरूक है, ऐसे में इस बार सरकार की डगर मुश्किल है। वही जब ओपी राजभर से राम मंदिर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा मोहन भागवत जी और अन्य कारसेवा के लिए उकसाया जा रहा है कि 1992 की तरह घटना करो। अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने रिपोर्ट दी है कि भारत मे चुनाव के दौरान भावना भड़काकर दंगा कराया जा सकता है। उसी की कड़ी है। जब तक मामला न्यायालय में विचाराधीन है फैसला आने तक कोई ऐसा काम न करें, जिससे अशांति पैदा हो।












Click it and Unblock the Notifications