'लंका की लंकिनी जैसी हैं ममता बनर्जी', BJP विधायक सुरेंद्र सिंह ने बंगाल की CM को कहा राक्षसी

बलिया. अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहे भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है। सुरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लंकिनी बता डाला है। सुरेंद्र ने मंगलवार को कहा, ''बंगाल में ममता नेता नहीं बल्कि, लंका की लंकिनी जैसी हैं।''

BJP MLA surendra singh controversial statement on Bengal CM Mamata Banerjee

सुरेंद्र ने कहा, 'पहले राक्षसों की परंपरा होती थी, वो परंपरा समाप्त हो गई है अब वो दिखते नहीं हैं, लेकिन इंसानी रूप में राक्षस जिंदा हैं। ममता बनर्जी राक्षसी परंपरा की है और एक बच गई है। जैसे लंका में लंकिनी थी वो हनुमान को रोक रही थी, लेकिन योगी जी जैसे हनुमान को रोकने की क्षमता किसी में नहीं है। जैसे ही मोदी जी, योगी जी ने बंगाल फतह कर लिया तो लंकिनी का नाश हो जाएगा और विभीषण का राज स्थापित होगा। भाजपा विभीषण को तलाश रही है।'

आगामी चुनावों पर बात करते हुए, सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मोदीजी की अगुवाई में बीजेपी ने लोकसभा में यहां 18 लोकसभा सीटें जीतीं। अब पार्टी विधानसभा चुनाव में भी एकतरफा जीत दर्ज करेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+