Love affair: प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, प्रेमी की मौत, प्रेमिका गंभीर, दोनों एक ही गांव के
Ballia News Love affair: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में शनिवार को प्रेमी प्रेमिका ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी प्रेमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे।
इधर यह अभी बात सामने आ रही है की प्रेमिका की शादी तय हो गई थी। शादी तय हो जाने के बाद दोनों काफी परेशान चल रहे थे। शनिवार सुबह में दोनों सिवान में बेहोश अवस्था में पाए गए। उसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह पूरा मामला बलिया जनपद के बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला गांव का है। जा रहा है कि शोभा छपरा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय एक युवक अपने गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती से काफी समय से प्यार करता था।
दोनों परिजनों से चोरी छिपे एक दूसरे से मुलाकात करते थे। धीरे-धीरे जब प्यार परवान चढ़ा तो गांव वालों के साथ ही घर वालों को इस बात की जानकारी हुई। उसके बाद घर वालों ने दोनों के ऊपर पाबंदी कसना शुरू कर दिया।
परिजनों की पाबंदी के बाद भी दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मुलाकात और बात करते थे। कहा यह भी जा रहा है कि दोनों अपने परिजनों से शादी करने के लिए बातचीत भी किए थे लेकिन एक ही गांव का होने के चलते परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे।
परिवार के लोग चाहते थे कि दोनों एक दूसरे से दूर रहे लेकिन इश्क का बुखार ऐसा चढ़ा की दोनों एक दूसरे के बिना जीने मरने की कसम खाने लगे। बताया जा रहा है कि परिजनों के विरोध के बाद शनिवार को दोनों नाराज होकर गांव से बाहर गए और जहरीला पदार्थ खा लिया।
जानकारी होने के बाद गांव वाले और परिजन वहां पहुंचे उसके बाद दोनों को अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने प्रेमी की मृत घोषित कर दिया। प्रेमी की मौत हो जाने के बाद उसके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications