Video Viral- मुआवजे की रकम पास करवाने के लिए लेखपाल ने ली रिश्वत, गिड़गिड़ाता रहा गरीब
बलिया में रिश्वत लेते समय लेखपाल का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो बलिया के रसड़ा तहसील अंतर्गत रामपुर बहोरवा गांव का बताया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है।
बलिया जिले में एक गरीब व्यक्ति को उसकी जली हुई गाय के एवज में सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का Video Viral हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल कर उचित कार्यवाही करने की बात कही जा रही है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि रुपए देने के बावजूद भी गरीब व्यक्ति लेखपाल के सामने गिड़गिड़ाता नजर आ रहा है।

10000 रुपए की किया था डिमांड
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बलिया जिले के रसड़ा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर बहोरवा गांव का है। गांव के रहने वाले एक गरीब व्यक्ति की गाय आग लगने की चलती जल गई थी। गाय जलने के बाद दलित व्यक्ति द्वारा मुआवजा के लिए गांव में तैनात लेखपाल सुनील तिवारी से संपर्क किया गया था। इसके लिए लेखपाल ने दलित व्यक्ति से 10000 रुपए की डिमांड की और कहा कि रुपए देने के बाद उसे मुआवजा मिल जाएगा।

कर्ज लेकर लेखपाल को दी रिश्वत
यह भी बात सामने आ रही है कि दलित व्यक्ति द्वारा इस मामले में मुआवजा प्राप्त करने के लिए कर्ज लेकर लेखपाल सुनील तिवारी को 5 हजार रुपए दिए गए। रुपए देने के बावजूद भी लेखपाल द्वारा और रुपयों की डिमांड की गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रुपए देने वाला व्यक्ति रुपयों की विनती करने के बाद लेखपाल के हाथ में शौक रहा है उसके बाद लेखपाल उससे और रुपए की डिमांड कर रहा है।

पैसा लेते समय वीडियो बनाकर किया वायरल
लेखपाल को रुपए देने के दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लेखपाल और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर पहले दलित के घर चाय पीते हैं। चाय पीने के बाद उस व्यक्ति द्वारा लेखपाल से रुपए कम करने की बात कही जाती है। बाद में वह व्यक्ति 5 हजार रुपए लेखपाल को देता है। लेखपाल रुपए लेकर और रुपयों डिमांड कर रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications