Ballia: 'जिंदगी झंड बा, फिर सपा, बसपा, कांग्रेस के कौव्ने बात के घमंड बा': बीजेपी सांसद रवि किशन

भाजपा सांसद रवि किशन ने बलिया के मंच से अखिलेश यादव समेत राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपना फ़ेवरेट डायलॉग बोलते हुए कहा कि 'जिंदगी झंड बा, फिर सपा, बसपा, कांग्रेस के कौव्ने बात के घमंड बा'

gorakhpur BJP MP ravi kishan targeted opposition by using his favourite dialouge in ballia

बलिया जनपद के सहतवार नगर पंचायत में भाजपा नेता व समाज सेवी अजय सिंह के होली मिलन समारोह में पहुंचे गोरखपुर के भाजपा सांसद एवं अभिनेता रवि किशन ने अपने डायलॉग्स और शूरो की अदायगी से सभी का दिल जीत लिया। हज़ारों लोगों के सामने मौका भी था माहौल भी था। होली मिलन के बहाने ही सही रवि किशन के फिल्मी अंदाज में विपक्ष निशाने पर था। जहां बीजेपी सांसद रवि किशन ने अपना फ़ेवरेट डायलॉग बोलते हुए विपक्ष पर मंच से ही हमला करते हुए कहा कि 'जिंदगी झंड बा, फिर सपा, बसपा, कांग्रेस के कौव्ने बात के घमंड बा', वहीं उन्होंने कहा कि वो समय चला गया जब लोग रंगदारी वसूलते थे और जमीन कब्जा कर लिया करते थे। अब हमारे महाराज जी कहते है, ऐसे लोगों को मिट्टी में मिला देंगे। वही मंच से अपने अंदाज में कहा 'जो अब तक नही रहा वो अब यूपी में सब बा'।

gorakhpur BJP MP ravi kishan targeted opposition by using his favourite dialouge in ballia

'जे कबो ना रहल उ अब बा, यूपी में बाबा बा'
वही अखिलेश यादव द्वारा पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने और ममता बनर्जी के साथ मिलकर थर्ड फ्रंट की तलाश पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह लोग कितना भी फ्रंट बना ले, 2024 में 350 सीटों के साथ मोदी जी की बहुमत की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का हर गरीब को लाभ मिला है। यह लोग चाहे जितना समीकरण बना ले पूरे देश की जनता मोदी जी के साथ है। गरीब से लेकर किसान तक और आम आदमी मोदी जी को देखना चाहता है। कोई उनको खोना नहीं चाहता। वही अपने अंदाज में यूपी में काबा के सवाल पर कहा कि 'जे कबो ना रहल उ अब बा, यूपी में बाबा बा'।

gorakhpur BJP MP ravi kishan targeted opposition by using his favourite dialouge in ballia

महाराज का एक लाख एक करोड़ के बराबर
योगी सरकार द्वारा मंदिरों मे नवरात्र और रामनवमी पर पूजा के लिए एक-एक लाख रूपया दिए जाने के सवाल पर रवि किशन ने कहा कि ये ऐतिहासिक कार्य हुआ है। पूरी जनता हिन्दू विचारधारा, पंडित, पुजारी सभी लोग दिल से महाराज जी को आशीर्वाद दे रहे है। एक लाख रूपया देना कभी सोचा नहीं था। समस्त उत्तर प्रदेश में ख़ुशी की लहर है। वहीं विपक्ष द्वारा कम पैसा दिए जाने के आरोप पर रवि किशन ने कहा कि विरोधी लोगों का एक करोड़ रुपया पहुंचते -पहुंचते दो रूपया पहुँचता था। महाराज जी का एक लाख रुपया एक करोड़ के बराबर है।

gorakhpur BJP MP ravi kishan targeted opposition by using his favourite dialouge in ballia

Recommended Video

    बलिया: होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता रवि किशन, कह दी यह बात

    राहुल गांधी के काम को कह सकते है देश द्रोही, अखिलेश,राहुल को हिमालय जाने की नसीहत
    रवि किशन ने कहा कि विपक्ष बुद्धिहीन हो चुका है। इन लोगो को 2024 हारते हुए दिख रहा है। 2029 भी वो लोग हार रहे है। इन लोगों को पंद्रह बीस साल के लिए हिमालय पर चले जाना चाहिए। राहुल गाँधी जी को, अखिलेश जी को आत्म चिंतन कि सख्त जरुरत है। राहुल गांधी विदेश मे जाकर पूरे भारत का गला घोंट रहे हैं। आज राहुल जी वो काम कर रहे हैं, जिसको हम देशद्रोह कह सकते हैं। राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों से मदद मांग कर देश तोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ये कूटनीति और अलगाव वादी सोच है, जो बड़ी घातक है। इसीलिए हम लोग सदन मे उनसे माफ़ी मांगने के लिए बोल रहे हैं। उनको देश कि जनता से माफ़ी मांगना चाहिए कि उन्होंने सबसे बड़ा पाप किया है। उनको महादेव भी माफ़ नहीं करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+