बलिया: गैंगरेप का वीडियो वायरल, भैया कहकर गुहार लगाती रही युवती
बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दिनदहाड़े गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चार से पांच की संख्या में कुछ लड़कों ने लड़की को पकड़ा फिर उसके उसके साथ मारपीट की। फिर उसके साथ एक-एक कर हैवानियत की। इस दौरान लड़की हाथ जोड़े और भैया कहकर छोड़ देने के गुहार लगाती रही, लेकिन दरिंदों ने उसकी एक न सुनी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस
लड़की से दरिंदगी का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक अकेली लड़की सूनसान जगह पर कई लड़कों से घिरी हुई रहम की भीख मांग रही है। लड़की हाथ जोड़ कर लड़कों को कहते हुए अपनी इज्जत की भीख मां रही है, लेकिन लड़के उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच जुट गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही पुलिस
एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। अभी तक पीड़िता या उसके परिवार का कोई सदस्य समाने नहीं आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications