झूले पर सेल्फी लेने के चक्कर में युवती ने गंवाई जान, बलिया मेले में दर्दनाक हादसा

बलिया। यूपी में बलिया जिले में ऐतिहासिक ददरी मेले में झूले से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। युवती झूले पर काफी ऊंचाई से सेल्फी लेने की कोशिश कर रही थी, मगर अचानक संतुलन खो बैठी और नीचे आ गिरी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, मगर इलाज मिलने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Girl death, hammock swing, dadri fair, dadri fair in ballia, ballia, selfie death in india, selfie, uttar pradesh

टांगरौली गांव में ददरी मेले में गई जान
जानकारी के मुताबिक, बांसडीह थाना अंतर्गत टांगरौली गांव की बीए की एक छात्रा अपने परिजनों के साथ ददरी मेला देखने गई थी। जहां वह झूला झूलने लगी। मगर, जैसे ही झूले की टोकरिया आसमान की तरफ उठने लगीं, उसने अपने फोटो खींचने की कोशिश की। वह अचानक जमीन पर आ गिरी।

छात्रा ​के गिरते ही परिजन उसकी बॉड़ी को लेकर जिला अस्पताल पहुचें, मगर तब तक उसकी मौत हो गयी। मौत से परिजनों ने गुस्से में मेले की व्यवस्थाओं पर दोष मढ़ा। परिजनों का आरोप था कि फास्ट एड व्यवस्था होती तो जान बच सकती थी। वहीं, मामले पर नगरपालिका अधिकारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+