Ballia में आग से आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, भाइयों को बचाने में बहन भी झुलसी, अस्पताल में भर्ती
बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत रविवार को आग लगने से आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस दौरान एक किशोरी भी झुलस गई।

Ballia जिले में आग लगने की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। रविवार को भी बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत मोहल्ला मिल्की क्षेत्र में स्थित झोपड़ियों में आग लग गई।
आग लगने के चलते आधा दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। और उसमें रखे सामान भी जल गए इस दौरान एक किशोरी और एक गाय भी झुलस गई।
किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं आग लगने वाली इस घटना को लेकर पूरे बस्ती में कोहराम मचा हुआ है।
दरअसल, बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना अंतर्गत मोहल्ला मिल्की इलाके में स्थित राजभर बस्ती में स्थित झोपड़ियों में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
आग लगने के चलते कैलाश राजभर, पप्पू राजभर, ठिठु राजभर और हृदय राजभर आदि लोगों की झोपड़ी आसपास क्षति हुई है धीरे-धीरे आग सब की झोपड़ी में फैलती चली गई।
आग की लपटें जब तेजी से ऊपर उठने लगीं तो बस्ती में रहने वाली महिलाएं और अन्य लोग शोर मचाने लगे। लोगों की शोर सुनकर बस्ती में मौजूद लोग तत्काल बाल्टी और अन्य बर्तन लेकर दौड़े।
लोग जब तक पानी का छिड़काव करते हुए आग पर काबू पाते तब तक आधा दर्जन से अधिक रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। इस दौरान कैलाश राजभर की झोपड़ी में बांधी गई गाय भी आग की चपेट में आकर झुलस गई।
वहीं इस दौरान दो बच्चे झोपड़ी में फंस गए थे फुल स्टार बच्चों को बचाने के लिए कैलाश राजभर की पुत्री पिंकी राजभर जलती हुई झोपड़ी में चली गई जिससे बच्चे तो बच गए लेकिन पिंकी भी झुलस गई।
आग लगने के बाद ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया।
घायल पिंकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है वही पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का भी उपचार कराया जा रहा है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार और राजस्व कर्मी भी पहुंच कर जांच पड़ताल किए।
यह भी बता दें कि बलिया जिले में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बलिया जिले के रसरा कोतवाली अंतर्गत दलई तिवारीपुर गांव में शनिवार को 33,000 का हाईटेंशन तार गिरने के चलते 25 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई थी।
आग लगने के चलते ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा और करीब 6 से अधिक किसानों की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गयी, जिसके चलते किसान काफी परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications