Ballia: पति-पत्नी के बीच हुई प्रेमिका की एंट्री, फिर प्रेमी को मिला धोखा तो उठाया खौफनाक कदम

Ballia जिले में पति पत्नी के बीच में एक प्रेमिका की एंट्री हो गई। उसके बाद प्रेमिका से धोखा मिलने पर शादीशुदा प्रेमी ने ऐसा कदम उठाया कि अब प्रेमिका को पुलिस ढूंढ रही है।

Entry of girlfriend between husband and wife in Ballia

उत्तर प्रदेश के Ballia जिले से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शादीशुदा युवक को दूसरी लड़की से प्यार हो गया। बाद में प्रेमिका से धोखा खाकर प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया, जिससे पुलिस प्रेमिका की तलाश कर रही है।

दरअसल, पूरा मामला बलिया जनपद के भीमपुरा थाना अंतर्गत उधरन गांव का है। गांव का रहने वाला संदीप कुमार मौर्या नामक एक युवक मऊ में एक ठेकेदार के अंडर में रहकर काम करता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसका घर पर भी आना जाना होता था।

इसी बीच संदीप की मुलाकात एक युवती से हुई और संदीप उसे दिल दे बैठा। बताया जा रहा है कि संदीप जब घर पर आता था तो अपनी प्रेमिका के साथ भी काफी समय गुजारता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के गांव वालों को भी हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि इधर कुछ माह से संदीप की प्रेमिका का किसी दूसरे युवक से अफेयर हो गया। इसकी जानकारी संदीप को ही तो संदीप द्वारा उसे समझाया गया और मना भी किया गया। कई बार मना करने के बाद भी संदीप की प्रेमिका उसी वक्त से बातचीत करना बंद नहीं की।

ऐसे में प्रेमिका की हरकत से परेशान संदीप बीते बुधवार को मऊ से लौटकर अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद सायं काल वह प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव में पहुंचा और वहां पर प्रेमिका से मुलाकात ना होने के बाद उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

विषाक्त पदार्थ खाने के चलते उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद संदीप के परिजन वहां पहुंचे और उसके बाद पुलिस को सूचना दिए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल प्रारंभ की तो संदीप की जेब में से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ।

सुसाइड नोट में उसने अपनी प्रेमिका को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया और उसने यह भी लिखा कि उसकी प्रेमिका अपने दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर उसे आए दिन ब्लैकमेल कर रही थी। इस मामले में मृतक संदीप के पिता रामविलास मोर की तहरीर पर भीमपुरा थाने में प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे ढूंढ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+