आखिरी चरण के मतदान से पहले पूर्वांचल में सपा को बड़ा झटका, बागी हुए नारद राय, BJP में हो सकते हैं शामिल
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अंतिम चरण का मतदान अभी बाकी है। अंतिम दौर में पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की बेहद करीबी माने जाने वाले नारद राय ने सपा से बगावत कर दी है।
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम को उन्होंने अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने समर्थकों से साइकिल में ताला लगाने के लिए कहा। बताया जा रहा है कि दौरान उन्होंने अपने समर्थकों से भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील भी की।

सोमवार को फेसबुक पर लाइव आकर उन्होंने इस बात का ऐलान किया। नारद राय ने राष्ट्रीय और जिला नेतृत्व पर उपेक्षा व अपमानित करने का आरोप लगाया। कहा जा रहा है कि नारद राय जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
अखिलेश यादव नहीं लिए थे उनका नाम
बताया जा रहा है कि रविवार को बलिया संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सनातन पांडेय के समर्थन में एक जनसभा आयोजित की गई थी। जनसभा में मौजूद लोगों को संबोधित करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पहुंचे हुए थे।
इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय भी वहां पहुंचे थे और उन्होंने मौजूद विधानसभा को संबोधित भी किया था। लेकिन अपने संबोधन के दौरान अखिलेश यादव ने मंच पर बैठे सभी नेताओं का नाम लिया। पूर्व मंत्री और विधायकों का नाम लिया लेकिन नारद राय का नाम नहीं लिया।
कयास लगाया जा रहा है कि इसी बात से नारद राय और उनके समर्थक नाराज हो गए। नाराज नाराज राय ने सोमवार को अपने समर्थकों की एक बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने अपनी बात समर्थकों के सामने रखी और समाजवादी पार्टी से बगावत का ऐलान कर दिया।
नारद राय द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और जिला संगठन तथा कुछ स्थानीय नेताओं पर खुद की अनदेखी करने और अपमानित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को हराने के लिए अपील करते हुए कहा कि साइकिल में ताला लगाने और भाजपा को जिताने की बात भी कही।












Click it and Unblock the Notifications