UP News: घर के पास कुएं में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या का आरोप
UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में रविवार को सुबह में घर के समीप स्थित कुएं में एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है कि गला रेत कर उसकी हत्या की गई और हत्यारे ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कुएं में फेंक दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कुएं से बाहर निकलवाई। शव को बाहर निकलवाने के बाद पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

दरअसल, बलिया जनपद के गड़वार थाना अंतर्गत सिकरिया खुर्द गांव निवासी 35 वर्षीय बबलू पासवान देवरिया में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दशहरा पर वह कंपनी से छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था।
परिजनों का आरोप है कि शुक्रवार की रात में वह अपने घर में सोया था इसी दौरान संदिग्ध हाल में वह गायब हो गया। गायब होने के बाद परिवार वाले उसकी खोजबीन करने लगे लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ऐसे में परिजनों को लगा कि बबलू अपने किसी परिचित से मिलने के लिए गया होगा।
शनिवार को रात हो जाने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली इसके बाद परिवार वाले परेशान हो गए। रविवार सुबह में बस्ती के लोगों ने कुएं में शव उतराया हुआ देखा। सूचना मिलने के बाद बबलू के परिवार वाले भी वहां पहुंचे। मृतक की पहचान के बाद लोग चीखने चिल्लाने लगे।
स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया। बाहर निकालने के बाद देखा गया की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। ऐसे में परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक एस आनंद के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला द्वारा बताया गया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications