BJP MLA सुरेंद्र सिंह ने कहा- राहुल और अखिलेश विरासती नेता, कभी जन आंदोलन नहीं खड़ा कर सकते

बलिया। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का बयान सामने आया है। सुरेंद्र सिंह ने राहुल और अखिलेश यादव पर चुटली लेते हुए कहा कि ये दोनों विरासती नेता हैं। उन्होंने कहा कि विरासत में राजनीति पाने वाला शख्स कभी भी जन आंदोलन खड़ा नहीं कर सकता है। विरासत के आधार पर राजनीति करने वाला कोई भी व्यक्ति भारत मे सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को जन्मजात नेता बताया।

bjp mla surendra singh takes a dig at akhilesh yadav and rahul gandhi

अधिकारियों को दिया था अल्टीमेटम

बता दें, बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों विधायक ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को अल्टिमेटम देते हुए कहा था, यदि उनकी वजह से किसी भी व्यक्ति को परेशानी हुई तो उन्हें सुधारने का तरीका उनके पास है। विपक्षी के नेताओं पर भी सुरेंद्र सिंह अक्सर बयान देते रहते हैं। इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी को 'दोहरे चरित्र' का विदेशी मानसिकता वाला व्यक्ति करार देते हुए उन्हें राष्ट्रवादी लोगों से 'ट्यूशन' पढ़ने की सलाह दी थी।

'ट्यूशन पढ़ने से राहुल को राष्ट्रवाद की परिभाषा समझ में आएगा'

सुरेंद्र सिंह ने का था कि राहुल गांधी दोहरे चरित्र के विदेशी मानसिकता के व्यक्ति हैं। वह भारतीय संस्कृति से पूरी तरह से अनजान हैं। राहुल जब राष्ट्रवादी लोगों के यहां ट्यूशन पढ़ेंगे तब उन्हें राष्ट्रवाद की परिभाषा समझ में आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+