'अब नर्तकी भी श्राप देने लगी है...' BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का जया बच्चन पर विवादित बयान

बलिया , 24 दिसंबर: समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में बीजेपी सांसदों के साथ तीखी बहस के दौरान बीजेपी को 'श्राप' दिया था कि बीजेपी के बुरे दिन जल्द आने वाले हैं। बलिया की बैरिया सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए जया बच्चन को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि ''पहले तपस्वी श्राप या आशीर्वाद देते थे, कलयुग में अब नर्तकी भी श्राप देने लगी हैं।'' बता दें, जया बच्चन की राज्यसभा में बीजेपी सांसदों के साथ तीखी बहस भी हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा, ''मुझ पर निजी हमला किया गया, इसलिए मैं आप सभी को श्राप देती हूं कि बीजेपी के बुरे दिन जल्द आने वाले हैं।''

Recommended Video

    Narcotics Drugs Bill 2021: Rajya Sabha में Jaya Bachchan बोली- आपके बुरे दिन आएंगे | वनइंडिया हिंदी
    BJP MLA surendra singh objectionable comment on sp mp jaya bachchan

    सुरेंद्र सिंह ने कहा- यही असल कलयुग का स्वरूप है

    सुरेंद्र सिंह गुरुवार को बैरिया में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे सदन जया बच्‍चन के गुस्‍से और श्राप वाले बयान पर सवाल पूछा था। सवाल के जवाब में बीजेपी विधायक ने कहा, ''यह कलयुग है। पहले तो आशीर्वाद या श्राप त्यागी, तपस्वी और साधक दिया करते थे लेकिन अब नर्तकी भी श्राप देने लगी है। यही असली कलयुग का स्वरूप है।''

    दिग्विजय सिंह की दूसरी शादी पर भी की टिप्पणी

    सुरेंद्र सिंह ने मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्विजय सिंह की दूसरी शादी पर भी टिप्‍पणी की। उन्‍होंने कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र जरूर 21 साल होनी चाहिए, लेकिन इसके साथ ही 50 साल के बाद पुरुषों के शादी न करने का भी कानून बनना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि यह भी एक सामाजिक कुरीति है। उन्‍होंने कहा कि हमारे नेता लोग, जैसे दिग्विजय सिंह को देखे ही होंगे, उन्‍होंने 70 साल की उम्र में 25 साल की लड़की से शादी की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+