योग गुरु रामदेव के बचाव में उतरे BJP विधायक सुरेंद्र सिंह, 'राक्षसों' से की एलोपैथिक डॉक्टरों की तुलना
योग गुरु रामदेव के बचाव में उतरे BJP विधायक सुरेंद्र सिंह, 'राक्षसों' से की एलोपैथिक डॉक्टरों की तुलना
बलिया, मई 28: बैरिया से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहते है। एक बार फिर बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने विवादित बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने एलोपैथी डॉक्टरों की तुलना राक्षसों से कर दी। दरअसल, बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का यह बयान उस वक्त आया है, जब योगगुरु रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के बीच एलोपैथी को लेकर विवाद चल रहा है।

बीजेपी विधायक ने एलोपैथिक डॉक्टरों पर तंज कसते हुए कहा, 'आज एलोपैथी के क्षेत्र में 10 रुपए की गोली 100 रुपए में बेचा जा रहा है। वह समाज के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने एलोपैथिक डॉक्टरों को राक्षस बताया है। उन्होंने कहा कि एलोपैथी के कुछ डॉक्टर राक्षसों से भी ज्यादा बुरा काम कर रहे हैं। सुरेंद्र सिंह आगे कहते हैं कि मरीज की मौत के बाद एलोपैथिक डॉक्टर मृतक को आईसीयू में रखकर पैसा वसूलते है।
वहीं, समाज को योग और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति अपनानी चाहिए। बीजेपी विधायक ने एलोपैथ और आयुर्वेद दोनों की तुलना करते हुए आयुर्वेद को एलोपैथ के समकक्ष बताया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने बाबा रामदेव का हृदय से अभिनंदन करते हुए लिखा कि रामदेव ने आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ भारत, समर्थ भारत अभियान की शुरुआत की है जो सराहनीय है। सुरेंद्र सिंह ने इस विवाद में बाबा रामदेव का खुलकर बचाव किया है।
राजनीति से संन्यास लेकर संभालूंगा प्रचार का जिम्मा
बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा रामदेव जिस पद्धति को आगे बढ़ा रहे हैं, वो सनातन धर्म की पद्धति है। मैं भी अगर राजनीति से संन्यास लूंगा तो इसी के प्रचार का जिम्मा संभालूंगा। इससे पहले उन्होंने कोरोना को खत्म करने के लिए गोमूत्र का इस्तेमाल करने की बात कही थी।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications