भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, प्रियंका गांधी की शूर्पणखा से की तुलना

बलिया। यूपी में बलिया जनपद के बैरिया से भाजपा विधायक अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए राहुल गांधी की तुलना रावण और प्रियंका की तुलना शूर्पणखा से की। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राम-रावण युद्ध हुआ था तो उससे पहले रावण ने शूर्पनखा को भेजा था। उसी तरह राहुल ने लोकसभा चुनाव से पहले बहन को मैदान में उतारा है।

 BJP MLA Surendra compared Priyanka Gandhi with Shoorpnakha

प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाये जाने को लेकर बयानजी कम होने का नाम नहीं ले रही। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सारी हदें पार करते हुए कहा कि कांग्रेस टूटी हुई नौका हो गई है। वह तो केवल एससी एसटी एक्ट के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत गई, नहीं तो उसे कहीं भी चंदन नहीं लगने वाला है।

 BJP MLA Surendra compared Priyanka Gandhi with Shoorpnakha

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल रावण के रोल में होगा और मोदी राम के रूप में। कहा कि अब बहन आ गई है तो रॉबर्ट वाड्रा गांधी बहनोई को भी उतार लीजिए। गांधी की टाइटल रूपी टोपी मिल गई है जो लगा ले वही गांधी बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+