बलिया: पंचायत चुनाव से पहले 40 लाख रुपए की अवैध शराब जब्‍त, बि‍हार में होनी थी तस्‍करी

बलिया। उत्‍तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस ने ब‍िहार में तस्करी के लिए लाई गई अवैध शराब की 960 पेट‍ियों को जब्‍त क‍िया है। इस शराब की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में बांटने के लिए इस शराब की तस्‍करी की जा रही थी। इस संबंध में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अवैध शराब की ब्रिक्री के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान बुधवार को विभिन्न स्थानों से 40 लाख रुपए मूल्य की 960 पेटी शराब बरामद की गई हैं। एसपी के मुताबिक, शराब पंचायत चुनाव में बांटने और बिहार में तस्करी के लिए लाई गई थी। बता दें, बिहार में शराब पर प्रतिबंध लागू है।

ballia police seized liquor worth rs 40 lakh before panchayat election

चेक‍िंग के दौरान पकड़ी गई अवैध शराब

एसपी ताडा ने बताया कि बुधवार को गड़वार थाना प्रभारी ने जिगनी रेलवे क्रॉसिंग पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप से चंडीगढ़ निर्मित 230 पेटी शराब बरामद की। पुलिस ने इसके बाद पियरिया ग्राम के एक ईट भट्ठे परिसर से चंडीगढ़ निर्मित व अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए वैध अंकित 730 पेटी अवैध देशी शराब एक कंटेनर व पिकअप वाहन से बरामद की थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की छापेमारी के दौरान कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हुआ है।

अब तक एक करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद

एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस एक विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत 100 पेटी अवैध शराब पकड़वाने पर बलिया पुलिस की तरफ से एक हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बलिया पुलिस ने अभियान चलाकर पिछले एक महीने में एक करोड़ रुपए मूल्य की 1900 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बता दें, यूपी में पंचायत राज संस्थाओं के त्रिस्तरीय चुनाव का ऐलान 24 से 26 मार्च के बीच किया जा सकता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 75 जिला पंचायतों, 826 विकास खंडों और 58,194 ग्राम पंचायतों के चुनाव चार चरण में कराने की तैयारी की है। पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण का निर्धारण 17 मार्च तक करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+