Ballia News: कमरे में अकेली सो रही भतीजी के साथ चाचा ने की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। बलिया जनपद में एक चाचा ने अपनी सगी भतीजी के साथ दरिंदगी की। मामले की जानकारी होने के बाद परिजनों द्वारा घटना की शिकायत पुलिस से की गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची औरआरोपी चाचा को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है। इस बारे में एसपी विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ballia-news-uncle-did-cruelty-to-his-niece-who-was-sleeping-alone-in-the-room

घर में सोत समय दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा ने बच्ची के साथ उस समय दरिंदगी की जब वह अपने घर में अकेले सो रही थी। इसी दौरान मौका पाकर चाचा उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरन दरिंदगी की।

उसके बाद बच्ची के परिवार वालों को घटना के बारे में जब जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस काे दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिर एसपी विक्रांत वीर भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लिए।

पुलिस द्वारा भतीजी के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार करने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटनास्थल फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य संकलित की।

इस बारे में बलिया एसपी विक्रांत वीर द्वारा बताया गया कि आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+