Ballia News: ट्यूशन टीचर ने महिला को मारी गोली, पढ़ाने से मना करने से था नाराज, बोला- 'प्यार करता हूं...'

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में एक ट्यूशन टीचर ने एक महिला को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि टीचर महिला के बच्चों को ट्यूशन पढ़ता था। महिला और उसके पति ने उसे ट्यूशन पढ़ने से मना कर दिया था। जिसके चलते वह नाराज था। गोली लगने से घायल महिला को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में पता चला है कि ट्यूशन टीचर महिला से तरफा प्यार करता था। महिला और उसके पति ने बच्चों को पढ़ने से मना किया जिससे नाराज होकर उसने गोली मारी है।

ballia-news-tuition-teacher-shot-woman

यह पूरा मामला बलिया जनपद के कोतवाली क्षेत्र का है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। वही उसके बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नंबरी दियर निवासी शिक्षक घनश्याम सिंह आता था।

बताया जा रहा है कि महिला का पति कुछ दिन पूर्व नौकरी से लौटकर घर वापस आया था। घर वापस आने के बाद उसे घनश्याम के चरित्र पर शक हुआ उसके बाद उसने घनश्याम को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से मना कर दिया।

उसके बाद महिला द्वारा भी घनश्याम को घर पर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने से मना कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसी बात से घनश्याम नाराज था। शुक्रवार को सुबह महिला अपने घर के सामने कचरा फेंकने गई थी इसी दौरान घनश्याम असला लेकर वहां पहुंचा और उसे गोली मार दिया।

गोली महिला के बाह में लगी जिसके चलते वह बच गई लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग उसके पास पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

इधर महिला को गोली मारने के बाद फरार घनश्याम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने असलहा भी बरामद कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह महिला से एक तरफा प्यार करता था। महिला ने उसे घर पर जाकर बच्चों को पढ़ने से मना किया था जिसके चलते उसने उसे गोली मार दी। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+