Ballia Election 2024: मतदान से ठीक पहले आई मौत, लाइन में खड़े रहे पर वोट नहीं दे पाए

Ballia Lok Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान आखिरी और सातवें चरण का मतदान चल रहा है। सातवें चरण में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। चुनाव मतदान के दौरान गर्मी के चलते कई जगह मतदाता और चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी कर्मचारी परेशान हैं।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के बलिया लोकसभा सीट पर चुनाव मतदान करने के लिए पहुंचे 65 वर्षीय एक वृद्ध की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे, इसी दौरान अचानक वे गिर गए।

ballia-election-2024-stood-in-line-to-vote-but-could-not-vote

गिरने के बाद आसपास के लोग उन्हें उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद वहां कुछ देर तक अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला हालांकि बाद में मतदाताओं ने मतदान करना शुरू किया।

लाइन में लगे थे और आने लगा चक्कर: यह पूरा मामला बलिया लोकसभा सीट के सिकंदरपुर विधानसभा अंतर्गत चकबहाउद्दीनपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले 65 वर्षीय रामबचन चौहान शनिवार को मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे थे।

इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। रामबचन चौहान भी वहां पहुंचकर लाइन में लग गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। बताया जा रहा है कि कुछ देर खड़ा रहने के बाद अचानक उन्हें चक्कर आने लगा।

उनके आगे और पीछे लाइन में खड़े लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक रामबचन अचानक जमीन पर गिर गए। गिरने के बाद वहां मौजूद लोग तत्काल उन्हें उठाकर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने जांच पड़ताल की।

जांच पड़ताल करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों द्वारा बताया गया कि अत्यधिक गर्मी के चलते चक्कर आने के कारण रामबचन चौहान की मौत हुई है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी हुआ है।

फिलहाल रामबचन चौहान की मौत हो जाने के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। बलिया लोकसभा सीट पर दोपहर एक तक 37.9% मतदान हुआ था। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+