बलिया हत्याकांड: धीरेंद्र सिंह सहित मुख्य आरोपियों के खिलाफ NSA के तहत होगी कार्रवाई, कुर्क होगी संपत्ति

बलिया। बलिया के दुर्जनपुर हत्याकांड में मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आजमगढ रेंज के डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे ने धीरेंद्र की गिरफ्तारी पर मुहर लगाते हुए बताया कि मुख्य आरोपी को जहां लखनऊ से एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में सह आरोपी संतोष यादव व अमरजीत यादव को बलिया पुलिस ने रविवार सुबह बलिया शहर से गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि तीनों सभी आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित था। डीआईजी ने मुख्य आरोपी धीरेंद्र को आपराधिक व्यक्ति बताते हुए खुलासा किया कि दबंगई के बल पर धीरेंद्र ने काफी संपत्ति इकठ्ठा कर ली थी। साथ ही कुछ माह पहले खाद्य निरीक्षक को धमकी भी दी थी। डीआईजी ने बताया कि धीरेंद्र सहित मुख्य आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट भी लगाया जाएगा। साथ ही आरोपियों की संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

Recommended Video

    Ballia Firing Case : STF ने मुख्य आरोपी Dhirendra Singh को Lucknow से किया गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    ballia case action will be taken against main accused Dhirendra Singh under NSA and gangster act

    सुरक्षा के बीच बलिया लाया जाएगा धीरेंद्र सिंह

    डीजीआई ने बताया कि बलिया पुलिस धीरेंद्र को बलिया लाने के निकल चुकी है। ​रविवार देर रात तक या सोमवार की सुबह तक धीरेंद्र भारी सुरक्षा के बीच बलिया लाया जाएगा। वहीं, विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के परिजनों के साथ हुई मारपीट पर दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर कहा कि उनके द्वारा दिए साक्ष्यों की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार

    डीआईजी सुभाष चंद दुबे ने बताया कि दुर्जनपुर हत्याकांड में कुल 8 नामजद आरोपियों में से 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।वहीं, 20 अज्ञात आरोपियों में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें लगाई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+