'आप बुलडोजर लाए, मैं आग लगा दूंगी', बलिया में तहसीलदार पर भड़कीं BJP MLA केतकी सिंह, VIDEO
बलिया, 28 अप्रैल: बलिया जिले की बांसडीह विधायक केतकी सिंह का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में केतकी सिंह अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर लेकर आए तहसीलदार को बुरी तरह फटकार रही हैं। विधायक ने तहसीलदार से कहा कि अगर आप पूरा घर गिरा देते तो पूरी तहसील में मैं आग लगा देती। इस वीडियो को शेयर करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा, 'विकास कार्यों के नाम पर जिस बेहिसाब दर पर सत्ता से जुड़े लोगों को करोड़ों का मुआवज़ा दिया जा रहा है, वही दर आम आदमी को भी दी जाए व उनको भी जिनके जायज़ निर्माण पर केवल विद्वेषवश बुलडोज़र चलाया गया है। भाजपाइयों को लाभ पहुंचाने में मुआवज़ा भ्रष्टाचार का नया तरीक़ा बन गया है।'

तहसीलदार ने कोर्ट के आदेश पर बुलडोजर से घर का कुछ हिस्सा गिराया
दरअसल, तहसीलदार ने कोर्ट के आदेश के तहत एक घर पर बुलडोजर चलाकर उसका कुछ हिस्सा गिरा दिया था। इसकी जानकारी जब विधायक को हुई तो वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गईं और तहसीलदार को बुलडोजर चलाने पर बुरी तरह फटकारने लगीं। विधायक ने तहसीलदार से कहा कि अगर आप पूरा घर गिरा देते तो पूरी तहसील में मैं आग लगा देती।
विधायक ने कहा - हमारें पास संतों की ताकत है...
Recommended Video
करीब ढाई मिनट के वीडियो में विधायक केतकी सिंह तहसीलदार से कह रही हैं, 'मैंने आपसे एक बात कही थी उसका भी सम्मान नहीं रखा आपने।' जब तहसीलदार ने कहा कि पूरा सम्मान रखा गया है तो विधायक बोलीं कि सम्मान यह रखा कि आप बुलडोजर लेकर चले आए। अगर यही सम्मान है तो मेरे लोग भी आपको यही सम्मान लौटाएंगे। आपके पास बुलडोजर की ताकत थी तो आप उसे ले आए। हमारे पास संतों की ताकत है। इस दौरान विधायक के कार्यकर्ता ने भी तहसीलदार से अभद्रता की। उसने कहा कि अगर विधायक ने रुकने के लिए कह दिया तो तहसील को रुकना पड़ेगा, नहीं तो आग लगा देंगे तहसील में। फिर गालियां देते हुए तहसीलदार से लेखपाल को मौके पर बुलाने की बात करने लगा।












Click it and Unblock the Notifications