Ballia Accident: स्कूली बच्चों से भरी पिकअप सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत, 10 घायल
Ballia Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूली बच्चों से भरी पिकअप सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि करीब दर्जन भर छात्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कुछ छात्रों को वाराणसी में इलाज के लिए रेफर किया गया है। वाराणसी बीएचयू ट्रामा सेंटर में छात्रों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर में स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे शनिवार को पैदल स्कूल जा रहे थे। स्कूल जाते समय बच्चों ने स्कूल की तरफ जा रहे एक ट्राली वाले पिकअप को रोक लिया।
रोकने के बाद बच्चे पिकअप पर बैठ गए। उसके बाद पिकअप चालक बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ जा रहा था। इस दौरान पिकअप चालक पिकअप को काफी तेजी से चला रहा था। रफ्तार अधिक होने के चलते पिकअप नियंत्रित हो गई और कपूरी के पास एनएच-31 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पिकअप ने पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान पिकअप में सवार छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और पिकअप में फंसे छात्रों को बाहर निकाले।
छात्रों को बाहर निकालने के साथ ही उन्हें अस्पताल भेजते हुए स्थानीय लोगों द्वारा इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची उसके बाद जांच पड़ताल शुरू की। गंभीर रूप से घायल छात्रों को वाराणसी में इलाज के लिए रेफर किया गया।
रास्ते में नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी राकेश सिंह का 16 वर्षीय बेटे यश प्रताप सिंह की मौत हो गई। वही उसके बाद चितबड़ागांव निवासी 17 वर्षी विशाल सिंह नामक छात्रा की भी मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षी सुमित कुमार यादव की हालत चिंताजनक है।
इस हादसे का सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा रहा है कि पिकअप का रफ्तार काफी अधिक है और संभवत पिकअप चालक जिक जैक ड्राइविंग कर रहा था जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मरने वाले छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मालवाहक पिकअप पर छात्र क्यों बैठे इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications