बलिया: छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा महंगा, आरोपियों ने छात्रा को जिंदा जलाया

बलिया। 'मिशन शक्ति' अभियान की शुरूआत प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए की थी। लेकिन एक माह बाद भी महिला अपराध में कोई कमी नहीं है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का है, जहां आरोपियों ने एक छात्रा को जिंदा जला दिया। दरअसल, पीड़िता ने छेड़छाड़ का विरोध किया था, इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने घटना को अंजा दिया है। पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है।

Ballia: A minor girl burnt alive allegedly by a man

घटना बलिया जिले के दुबहड़ा थाना क्षेत्र के नगवां पश्चिम टोला की है। 16 वर्षीय किशोरी रात में छत पर सो रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह करीब तीन बजे एकाएक जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो युवती आग से जलकर तड़प रही थी। उसे बचाने की कोशिश में लड़की के पिता का भी हाथ झुलस गया। पीड़िका को आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने बीएचयू रिफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देवेन्द्र नाथ, एएसपी संजय यादव, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह व एसओ अनिल चंद तिवारी आदि पहुंच गए। पीड़िता के पिता ने बताया कि पड़ोस का युवक कृष्णा गुप्ता उसे बराबर तंग करता रहता था। उसने ही बेटी को छेड़छाड़ का विरोध करने पर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया है। दुबहड़ पुलिस ने इस मामले में केस दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी देवेन्द्र नाथ ने बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की के जलने की सूचना प्राप्त हुई। पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को जलाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। झुलसी किशोरी का इलाज वाराणसी में हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+