कृषि मंत्री ने INDIA गठबंधन पर साधा निशाना, बोले- देश की आस्था व संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वालों का जमावड़ा
बलिया पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने INDIA गठबंधन पर जमकर निशान साधा। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में देश की आस्था और संस्कृति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों का जमावड़ा है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह गठबंधन ऐसे लोगों का समूह है जो कभी भारत का भला नहीं देखते। ये बातें उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदय निधि स्टालिन के सनातन धर्म को नष्ट करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए व्यक्त किया।

इसके अलावा मऊ जनपद की घोसी विधानसभा पर हुए उपचुनाव को लेकर उनसे मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि उपचुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जीत हासिल होगी।
भारतीय जनता पार्टी के लोक कल्याणकारी योजनाओं बिना किसी भेदभाव के गरीब जनता को मिल रहा है और घोसी की जनता इस बात को भली-भांति जानती है। उन्होंने कहा कि अभी तो मतदान के समय ही विपक्ष द्वारा झूठी अफवाह फैलाई जाती रही।
वहीं मतगणना के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान द्वारा चुनाव जीतने के बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा एक बार फिर आप लगना शुरू किया जाएगा। जनता विकास को देखकर वोट दी है।
वही योजनाओं के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीते 6 सालों के भीतर भाजपा सरकार द्वारा 90000 ग्रामीण के आवास बनवाए गए और बिना किसी भेदभाव के कई अन्य योजनाओं का भी लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि मऊ जनपद में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी 90000 से अधिक किसानों को मिल रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि बीते 60 वर्षों में विपक्षी पार्टियों द्वारा घोसी की जनता का कोई विकास नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा मात्र 6 साल में ही जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं। ऐसे में घोसी विधानसभा की जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को ही जिताया जाएगा।
यह भी बता दे कि बलिया के बाद मंगलवार को कृषि मंत्री गाजीपुर पहुंचे और गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर गांव में आयोजित निःशुल्क नर्सरी पौध वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में दो लाख किसानों को बैंगन, टमाटर और मिर्च आदि के पौधे वितरीत किए गए।












Click it and Unblock the Notifications