पूर्व बसपा विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Balrampur News (बलरामपुर)। यूपी के बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना क्षेत्र में पूर्व बसपा विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व विधायक के रिश्तेदार की हत्या से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मौका-ए-वारदात पर पुलिस प्रशासन सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

young man shot dead in Balrampur

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर के गैसड़ी थाना क्षेत्र के नचौरी गांव में सोमवार की देर शाम इमरान अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी। इमरान बसपा के पूर्व अल्लाउद्दीन खां के रिश्तेदार है। इस घटना से पूरे गांव सनसनी फैल गई और जनकारी होते ही लोग घटनास्थल पर इकठ्ठा हो गए। स्थानीय निवासी पप्पू की मानें तो इमरान के कहने पर वह एक मजदूर को एक हजार रुपए देने गांव आया था इसी दौरान इमरान को गोली मार दी गई। जब पप्पू वापस पहुंचा तो इमरान वहां नहीं था। इमरान की तलाश की गई तो उसका शव गांव के तालाब के पास मिला।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने इमरान को 32 बोर के रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या की है। ऐसा प्राथमिक तौर पर लग रहा है। जांच शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+