UP Block Pramukh Chunav: बीजेपी प्रत्याशी ने बलरामपुर में वापस लिया पर्चा, जानिए क्या है वजह

बलरामपुर, 10 जुलाई: उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आज यानी शनिवार 10 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच 11 बजे से वोटिंग होगी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग से पहले बलरामपुर जिले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। दरअसल, यहां बीजेपी प्रत्याशी ने अपनी उम्मीदवारी छोड़ कर सभी को चौंका दिया है। बता दें कि बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी अनीता सिंह ने बीजेपी की ही बागी प्रत्याशी स्वामिता सिंह के समर्थन में अपनी उम्मीदवारी छोड़ दी और पर्चा वापस ले लिया।

UP Block Pramukh Chunav: BJP candidate Anita Singh withdraws nomination in Balrampur

Recommended Video

    UP Block Pramukh Chunav Result 2021: BJP की शानदार जीत, क्या बोले CM Yogi? | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए 08 जुलाई को बलरामपुर जिले के तुलसीपुर ब्लॉक से बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी अनीता सिंह ने अपना नामांकन पत्र भरा था। वहीं, बीजेपी की बागी उम्मीदवार के रूप में स्वामिता सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसके अतिरिक्त समाजवादी पार्टी की ओर से फिरदौस बानो ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। लेकिन बागी उम्मीदवार के रुप में स्वामिता सिंह के नामांकन से बीजेपी खेमे में हलचल मच गई।

    समाजवादी पार्टी के पक्ष में बन रहे चुनावी समीकरण को देखते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता और जन प्रतिनिधि सकते में थे। तीन दिनों से भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि बागी प्रत्याशी के मान मनौव्वल में जुटे हुए थे। लेकिन बागी प्रत्याशी स्वामिता सिंह ने अपना नामांकन पत्र वापस लेने से साफ इनकार कर दिया। तो वहीं, अब मतदान के ठीक 12 घंटे पहले बीजेपी प्रत्याशी अनीता सिंह ने बागी प्रत्याशी स्वामिता सिंह के समर्थन में अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली।

    बता दें, स्वामिता सिंह प्रवीण सिंह विक्की की पत्नी हैं और प्रवीण सिंह विक्की देवीपाटन शक्तिपीठ से जुड़े हैं और शक्तिपीठ महंत के बेहद करीबी हैं। प्रवीण सिंह ने भाजपा से टिकट ना मिलने पर पत्नी को बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा था। खबरों के मुताबिक, सियासी समीकरणों को साधते हुए बीजेपी के आलाकमानों ने बीजेपी प्रत्याशी का अपना नामांकन वापस लेने और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं प्रवीण सिंह विक्की की पत्नी स्वामिता सिंह को समर्थन देने के लिए राजी कर लिया है।

    वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी प्रत्याशी अनीता सिंह के पति राणा प्रताप सिंह ने कहा कि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर की प्रतिष्ठा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस पीठ की प्रतिष्ठा बनी रहे इसलिए वे उम्मीदवारी वापस ले रहे हैं ताकि सपा का उम्मीदवार यहां से चुनाव न जीत सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+