छत पर धूप सेक रहीं सास-बहू पर झपटा लंगूर, दोनों छत से गिरीं, सास की मौत, बहू भी जीने को जूझ रही
Balrampur News, बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित मथुरा बाजार क्षेत्र में एक लंगूर ने छत पर बैठी सास बहू पर हमला कर दिया। हमले में दोनों नीचे आ गिरीं, सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू भी गंभीर घायल हो गई। घायल बहू को निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

धूप सेकती सास-बहू पर आ झपटा था लंगूर
घटना मंगलवार की है, ठंड से निजात पाने के लिए वृद्धा सावित्री सोनी और उनकी बहू रेनू (35) अपने छत पर बैठकर धूप सेक रही थीं। हालांकि, वहां उन्हें अंदाजा नहीं था कि अचानक मौत वहां आ झपटेगी। एक लंगूर बंदर ने दोनों पर हमला कर दिया। दोनों ने बचने को कोशिश की। मगर वह नहीं भागा और डटा रहा। सास-बहू नीचे आ गिरीं। दोनों गंभीर घायल हो गई थीं। शोर-शराबे के बीच आस-पास के लोगों ने लंगूर को भगाया। इसके बाद देखा तो पाया कि सास की मौत हो गई थी। वहीं, फौरन बहू को उठाया और हॉस्पीटल ले गए। डॉक्टर्स ने भी सास को मृत घोषित कर दिया, जबकि बहू को उपचार के लिए भर्ती कर लिया।

आए दिन कर देते हैं हमला
स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके यहां बंदरों ने आतंक मचाया हुआ है। न जाने कहां से लंगूरों की फौज इलाके में आ गई है, जो आए दिन लोगों पर हमला कर देते हैं। अब तक करीब दर्जनभर लोग इन बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं। कई बार वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना भी दी गई है, लेकिन विभागीय अधिकारी हैं कि इन बंदरों पर कोई अंकुश लगाने का प्रयास तक नहीं कर रहे हैं। डीएफओ बलरामपुर रजनीकांत मित्तल ने का कहना कि सूचना तो प्राप्त हुई है। अब टीम भेजकर मौके की जांच कराई जाएगी। लंगूर बंदरों की यदि अधिक संख्या है, तो उनको विस्थापित करने के पर्याप्त व्यवस्था भी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications