Balaghat Encounter: बालाघाट में पुलिस मुठभेड़ में दो महिला नक्सली कमांडर ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात महिला नक्सलियों को मार गिराया है। इन दोनों नक्सली महिलाओं पर पुलिस ने 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

Balaghat Encounter: मध्य प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।नक्सल प्रभावित बालाघाट के कदला जंगल में आज सुबह पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने दलम की एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो बड़ी महिला नक्सलियों को मार गिराया। दोनों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम जारी किया गया था। सिलेबस भी पुलिस ने 6 नक्सलियों को मार गिराया था।
बालाघाट एसपी समीर सौरभ जानकारी दी कि सुबह 3 बजे गढ़ी थाना क्षेत्र में कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस ने दो महिला नक्सलियों सुनीता और सरिता को मुठभेड़ में मार गिराया है।
एसपी समीर सौरभ ने जानकारी दी कि मृत नक्सलियों के पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलाह और खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपए का इनाम जारी किया गया था। वारदात के बाद बालाघाट पुलिस ने जंगल में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर रही थी। वह वर्तमान में विस्तार दलम में कार्य कर रही थी। वहीं सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रह चुकी थी। साथ ही वह खटिया मोचा दलम में भी रही थी। वहीं वर्तमान में वह विस्तार दलम में सक्रिय थी। दोनों का शव भी बरामद हो गए।
नक्सली मुठभेड़ में दो बड़ी खूंखार नक्सलियों को मारे जाने की जानकारी मिलने के बाद बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, हॉकफोर्स सीओ मौके पर पहुंच गए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications