Balaghat News: गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, बालाघाट में तालाब में डूबने से तीन युवकों की मौत
Balaghat News: मध्यप्रदेश गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कई जगहों पर जरा सी असावधानी जानलेवा साबित हुई। बालाघाट जिले से भी बुरी खबर आई। यहां पाथरवाड़ा इलाके में तालाब में गणेश प्रतिमा के विसर्जन एक दौरान तीन युवक डूब गए। जिसमें दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। अन्य एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
इससे पहले एक दिन पहले इंदौर और जबलपुर जिले में भी विसर्जन के दौरान कुछ युवकों की डूबने से मौत की ख़बरें सुर्ख़ियों में रही। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैंनगंगा नदी जागपुर घाट और पाथरवाड़ा में यह घटना हुई।
संजय लिल्हारे, प्रदीप टेमभरे और तिलक टेकाम अपने क्षेत्र की गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस में शामिल हुए थे। तीनों घर जल्दी लौटने का कहकर निकले थे। लेकिन उनकी अगले दिन दोपहर को लाश घर पहुंची तो परिजन गहरे सदमें में डूब गए। बताया गया कि जिस तालाब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन था, वहां बहुत गहराई हैं।

प्रतिमा विसर्जन करते वक्त नाव का पास पानी में तीनों युवक पहुँच गए। तभी एक पत्थर पर संजय लिल्हारे, प्रदीप टेमभरे का पैर फिसल गया। बीते दो दिन में हुई बारिश के कारण तालाब में बहाव भी था, लिहाजा अधिक पानी के कारण तीनों युवक डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुँची और रेक्स्यू शुरू हुआ।
तीनों युवकों में दो के शव बरामद किए गए, जबकि अन्य एक युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में ले जाया गया। तीसरे युवक तिलक ने भी इलाज के कुछ घंटे बाद दम तोड़ दिया। तिलक वारासिवनी थाना क्षेत्र के गर्रा का था। मृतकों के शव जब घर पहुंचे तो माहौल ग़मगीन हो गया। परिजन भरोसा ही नहीं कर पा रहे था कि सुबह सही सलामत घर से निकले उनके बेटे अब इस दुनिया में नहीं हैं। प्रशासन ने मृतक युवकों के परिजन को सहायता राशि भी सौंपी हैं। वहीं घटना वाले तालाब में गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन पुलिस की कड़ी निगरानी में हुआ।












Click it and Unblock the Notifications