MP के बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित गांव भी होंगे रोशन, चुनावी साल में बिजली पहुंचाने का काम शुरू
नक्सली गतिविधियों के लिए कभी कुख्यात रहा एमपी का बालाघाट जिला अपन इतिहास में नई इबारत लिखने जा रहा है। बीजेपी के राज में नक्सल प्रभावित गांव को रोशन करने की तैयारी शुरू हो गई है।

Naxal-affected villages Balaghat: मध्य प्रदेश के बैगा आदिवासी बाहुल्य बालाघाट के देवरबेली-सत्तीझोड़ी जैसे गांव के लोगों का बिजली का सपना पूरा होने जा रहा है। नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र के ग्रामीण बिजली से महरूम थे। लेकिन मौजूदा सरकार की योजना इन जगहों को अब रोशन करेगी।
घने जंगलों के बीच कभी यहां नक्सलियों की हुकूमत गूंजती थी। पर बीजेपी के राज में जिस ढंग से नक्सलियों के तांडव पर लगाम लगी, तो अब यहां की सूरत भी बदल रही है। भले ही आबादी कम है लेकिन इन ग्रामीणों की जिंदगी के सपने सुनहरे है।
बालाघाट जिले के लांजी तहसील के नक्सल प्रभावित ग्रामों में बिजली पहुँचाने का कार्य शुरू किया गया है। इस कड़ी में बैगा जनजातीय बहुल गाँव देवरबेली से सत्तीझोड़ी तक बिजली लाइन तैयार करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।
पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी ने देवरबेली से सत्तीझोड़ी और सत्तीझोड़ी से नल्लेझरी तक 11 के.व्ही. की विद्युत लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया है। साथ ही बिरसा विकासखण्ड में भूतना पंचायत के ग्राम गोरखपुर से कुदान तक और ग्राम चिचरूंगपुर से गुदमा तक भी 11 के.व्ही. की लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। बालाघाट के जिन ग्रामों में बिजली पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है, वे घने जंगलों के बीच में हैं और इनमें अधिकांश आबादी विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा की है। इन गाँवों में बिजली पहुँचने से बैगा जनजाति के घर रोशन होने लगेंगे। बिजली पहुँचने से ग्रामीण जन-संचार के आधुनिक साधन मोबाइल, रेडियो, टेलीविजन का उपयोग कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications