Ladli behna yojana महिलाओं की जिंदगी बदलने का महाभियान, बालाघाट लांजी में बोले सीएम शिवराज

मध्य प्रदेश में किसी भी महिला के आंखों में आंसू नहीं होंगे। उनकी जिंदगी बदलने लाड़ली बहना योजना एक क्रांति साबित होगी। यह बात सीएम शिवराज सिंह ने बालाघाट जिले में आयोजित सम्मलेन में कही।

balaghat

Ladli behna yojana: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बालाघाट के लांजी पहुंचे। जहां उन्होंने लाड़ली बहना योजना के सम्मलेन में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के लिए सरकार की ओर से संचालित लाभकारी योजनाओं को मील का पत्थर बताया। सीएम बोले कि राज्य की महिलाएं आज आत्म निर्भर बन रही हैं। लाड़ली बहना योजना के रूप में एक कदम और बढ़ाया गया हैं। यह न सिर्फ एक योजना है बल्कि प्रदेश में सामाजिक क्रांति का हिस्सा भी हैं। लांजी में सीएम विकास संबंधी कई सौगातों का भरोसा भी दिया।

shivraj

योजना सामजिक क्रांति लाएगी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बालाघाट में आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मलेन में शामिल हुए। महिलाओं और क्षेत्रीय लोगों से खचाखच भरे पंडाल में सीएम ने कहा कि यह योजना सामाजिक क्रांति की वाहक होगी। प्रदेश की बहनों का समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को बढ़ाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेकर महिला आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार और समाज के सशक्तिकरण करने का कार्य करेगी। सीएम चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर महिलाओं की जिंदगी को बदलने का महाभियान चल रहा हैं। प्रदेश में बेटियों को बोझ नही, वरदान समझा जाये इस दिशा में अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

balaghat

ग्रामवार वार्डवार लगाए जाएंगे शिविर
मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए किसी को भटकने की आवश्‍यकता नही है। 25 मार्च से ग्रामवार और वार्डवार शिविर आयोजित कर बहनों से उनकी सुविधा अनुसार आवेदन प्राप्‍त किये जावेगे । इन शिविरो में अनावश्‍यक भीड़ न हो, इसके लिए रोजाना शिवरों में अधिकतम 30 से 35 आवेदन ही प्राप्‍त कर ऑनलाईन किये जाएंगे। योजना की पात्रता और प्रस्‍तुत किए जाने वाले दस्‍तावेजो के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि आयोजित शिविरो में महिलाओं को समग्र आईडी, आधार नम्‍बर के अतिरिक्‍त किसी अन्‍य दस्‍तावेज की आवश्‍यकता नहीं होगी।

madhya pradesh

पात्र महिलाओ को मिलेगी निशुल्‍क ई के वाय सी सुविधा
मई माह में आवेदनो की जांच के बाद पात्र महिलाओं की सूची पंचायत और वार्ड में चस्‍पा की जाएगी। इसके बाद 10 जून से पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपये की राशि जमा होगी। सीएम बोले कि योजना का लाभ लेने वाले आवेदकों को समग्र ई केवाय सी की सुविधा भी ग्रामवार सीएससी केन्‍द्र के माध्‍यम से उपलब्‍ध कराई जा रही हैं। EKYC की सुविधा नि:शुल्‍क उपलब्‍ध है । उन्‍होने कहा कि ऐसे ग्राम जहां नेटवर्क की दिक्‍कतें है, उनमें निवासरत महिलाओं के आवेदन पूर्ण करवाने वाहन की व्‍यवस्‍था शासन द्वारा की जा रही हैं।

mp

जिले में होगा नहरों का उन्नयन
पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे की मांग पर पुरातत्‍व सर्वेक्षण विभाग से चर्चा कर लांजी के कोटेश्‍वर मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए प्रयास किया जाएगा। सीएम ने खराडी़ और बाघ सिंचाई परियोजना की नहरों के सीमेंटीकरण की कार्यवाही करने और नगर परिषद लांजी के विकास कायों के लिये आवश्‍यक राशि स्‍वीकृत करने की घोषणा की। सम्मलेन में पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन भी शामिल हुए। बोले कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुंखी विकास हुआ हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रदेश में कार्य हुआ हैं। कार्यक्रम में कृषि, उद्यान, आजीविका मिशन, मत्‍स्‍योद्योग, सामाजिक न्‍याय, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय योजनाओ पर आधारित स्‍टाल लगाये गये, जिसका मुख्‍यमंत्री चौहान ने अवलोकन भी किया।

ये भी पढ़े- MP में सीएम शिवराज की यूथ महापंचायत में लॉन्च होगी 'न्यू यूथ पॉलिसी’, सपनों को मिलेगी नई मंजिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+