फॉरेस्ट गार्ड की दौड़ में युवक की मौत! सरकारी नौकरी की दौड़ में पूरी जिंदगी गंवा दी
Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। युवक को प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
जानकारी मुताबिक मृतक युवक की पहचान सलीम मौर्य (27) के रूप में हुई है। जोकि शिवपुरी जिले का रहने वाला है।

डिविजन फॉरेस्ट ऑफिसर (DO) अभिनव पल्लव की जानकारी मुताबिक वन विभाग में वन रक्ष पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद 108 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में आए हुए थे। जिसमें 25 किलोमीटर की पैदल दूरी 4 घंटे में तय करनी थी।
वॉक टेस्ट सुबह 6 बजे शुरू हुआ। लौटते समय टेस्ट की प्रतियोगिता से ठीक 3 किलोमीटर पहले सलीम मौर्य की तबीयत खराब हो गई थी। खबर अनुसार मौर्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 108 में से 104 उम्मीदवारों ने समय सीमा के भीतर वॉक पूरी की।
मृतक युवक के चचेरे भाई विनोद जाटव ने जानकारी दी कि सलीम ने लिखित परीक्षा पास करने के बाद वेरिफिकेशन के लिए अपने डॉक्यूमेंट और फिजिकल टेस्ट के लिए 23 मई को बालाघाट की यात्रा की। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications