Lok Sabha Chunav: बालाघाट में कांग्रेस को मिल रहा कद्दावर नेता का साथ, कंकर मुंजारे को बना सकती है प्रत्याशी
Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा हो चुकी है लेकिन अब तक मध्य प्रदेश में कांग्रेस अपनी बाकी सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं कर सकी है, जबकि भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर अपनी प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। ऐसे में अब भाजपा की नजर कांग्रेस की आने वाले प्रत्याशियों की सूची पर टिकी हुई है।
नई पीढ़ी द्वारा नेतृत्व संभालने के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की चयन को लेकर बेहद सतर्कता बरत रही है। बालाघाट लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली सात विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने चार पर जीत दर्ज की थी यह देखते हुए पार्टी वहां से पूर्व सांसद कंकर मुंजारे जैसे कद्दावर नेता को उतारने जा रही है।

हालांकि वे कांग्रेस में नहीं है, लेकिन जल्दी उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा सकता है। इसके अलावा भाजपा से इस्तीफा दे चुके अजय प्रताप सिंह को भी कांग्रेस में लाने के प्रयास तेज हो गए।
गुना सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के विरोध भी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव जैसे ओबीसी चेहरे को उतारने की तैयारी है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 18 मार्च को दिल्ली में होनी है इधर ग्वालियर में भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी भरत सिंह कुशवाहा को लेकर कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि चुनावी तैयारी को देखें तो लोकसभा चुनाव में बीजेपी आगे दिखाई दे रही है।
बालाघाट से कांग्रेस को मिल सकता है कद्दावर नेता का साथ
मध्य प्रदेश में कमजोर संगठन के बावजूद कांग्रेस पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव में उतरना चाह रही है। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा सीट जीतने में सफल रही थी, लेकिन इस बार पार्टी रतलाम झाबुआ और बालाघाट सीट पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। यही वजह है कि इस बार कांग्रेस का खाता बढ़ सकता है। दरअसल बालाघाट में संगठन की गुटबाजी के चलते भाजपा ने भारतीय पार्टी को टिकट दिया है कांग्रेस इसी सीट पर कंकर मुंजारे को उतारने की तैयारी में है। मुंजारे एक बार निर्दलीय सांसद रहने के अलावा तीन बार प्रेस वाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications