Balaghat से बजा संघर्ष का शंख-नगाड़ा, 25 विधानसभा से गुजरने वाली गौरव यात्रा को सीएम शिवराज ने किया रवाना

Balaghat News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब 4 महीने से कम वक्त हैं। बीजेपी की अर्जुन की तरह पैनी नजर महाकौशल-विंध्य-बुंदेलखंड पर हैं। जिसके सहारे सीएम शिवराज की जीत का पंजा लगेगा। इसलिए पार्टी भी वक्त जाया नहीं कर रही। पांच जगहों से गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाई गई।

इस यात्रा को रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस की याद बताया जा रहा हैं। जो 25 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। जिसमें से सबसे ज्यादा विधानसभा महाकौशल के आदिवासी बाहुल्य वाले इलाके हैं। इसकी शुरुआत करने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बालाघाट पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण नहीं आ सकें।

सीएम शिवराज सिंह, पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब संघर्ष का शख और नगाड़ा बज गया है। चुनाव करीब हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत का उदय हुआ है। उन्होंने कांग्रेस की केंद्र और राज्य सरकारों के वक्त के हालातों की मौजूदा वक्त में आए बदलाव की तुलना की।

balaghat-news-bjp

सीएम ने पीसीसी चीफ कमलनाथ पर भी हमला बोला। कुछ महीने के लिए आई कांग्रेस की सरकार पर कई योजनाओं को बंद का करने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि कमलनाथ ने जनता से सिर्फ झूठ बोला, उसके सिवाय कुछ नहीं किया। बालाघाट में उन्होंने नए मेडिकल कॉलेज की सौगात भी दी। कहा कि सितंबर में भूमि-पूजन के लिए तैयार हो जाए।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर बधाई दी। वहीं सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का बखान भी किया। जनधन खातों से लेकर गरीब, मजदूर, किसान के लिए शुरू की गई जन हितैषी योजनाओं के लाभ भी गिनाए। आयोजन के बहाने सीएम शिवराज और नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए जनता का समर्थन भी मांगा। बताया गया कि केन्द्रीय गृहमंत्री छत्तीसगढ़ से बालाघाट के लिए रवाना हुए थे, लेकिन मौसम की खराबी के कारण उन्हें बीच रास्ते ही वापस लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+