Balaghat Plane Crash: पहाड़ से बचकर क्या पेड़ से टकराया था एयरक्राफ्ट? जांच टीम ही करेगी बालाघाट हादसे का खुलासा
बालाघाट के किरनापुर इलाके के जंगल में क्रैश हुए एयरक्राफ्ट मामले की जांच के लिए अभी टीम नहीं पहुंच सकी है। हालांकि हादसे में मृत पायलट के शव लेने परिजन पहुंचे और उन्हें सुपुर्द कर दिए गए। कुछ चश्मदीदों ने हादसा होते हुए

Balaghat Plane Crash aircraft: एमपी के बालाघाट में क्रैश हुए ट्रेनी एयरक्राफ्ट मामले की जांच शुरू हो गई है। हादसे में मृत प्रशिक्षु महिला पायलट और इंस्ट्रक्टर के शव पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए। घटना कैसे हुई, इसका खुलासा जांच करने वाली दिल्ली और मेरठ की टीम करेंगी। लेकिन उससे पहले कुछ चश्मदीद सामने आए हैं। उनका कहना है कि विमान ज्यादा ऊंचाई पर नहीं उड़ रहा था। हादसे वाली जगह के पहाड़ से बचते हुए क्रैश हुआ और पेड़ से टकराकर जलने लगा। हादसे का शिकार हुए मृतकों के परिजन गहरे सदमें में हैं।

शनिवार की दोपहर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था। जिसमें सवार इंस्ट्रक्टर पायलट मोहित ठाकुर और अन्य एक महिला प्रशिक्षु पायलट की मौत भी हो गई। अगले दिन घटना स्थल से विमान के जले हुए अवशेष और जांच संबंधी सामग्री भी बरामद की गई हैं। मृतकों के शव बरामद होने के बाद उनका पीएम भी कराया गया। वहीं हादसे की खबर लगते ही परिजन बालाघाट पहुंचे, जहां उन्हें शव सुपुर्द कर दिए गए। किरनापुर की भक्कुटोला पहाड़ी की खाई में गिरे विमान हादसे की वजह की जांच शुरू कर दी गई है।

हालांकि रविवार की देर शाम तक डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन और न ही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन बोर्ड की टीम पहुंच सकी। बिरसी एयरपोर्ट के एयरपोर्ट इंचार्ज शफीक शाह के अनुसार ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद ही हादसे की सही वजह पता सकेगी। पुलिस ने ब्लैक बॉक्स सुरक्षित ढंग से बरामद कर लिया हैं। इस बीच कुछ चश्मदीद ग्रामीण भी मीडिया के सामने आए। जिन्होंने विमान हादसा देखा। चमरूलाल धुर्वे के मुताबिक विमान काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था। जहां हादसा हुआ वहां विमान पहले पहाड़ी बचा लेकिन बाद में लहराता हुआ पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। कुछ पलों में भीषण आग की लपटों से घिरकर ख़ाक हो गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
ये भी पढ़े- Balaghat Plane Crash: उड़ान भरते ही 15 मिनट में क्रैश हो गया विमान, ब्लैक बॉक्स खोलेगा हादसे का राज












Click it and Unblock the Notifications