नकाब पहने शातिर महिला ने दुकान से चोरी कर लिए लाखों के जेवर से भरा बॉक्स

बहराइच। यूपी के बहराइच में नकाब पहनकर चोरी करने वाली महिलाओं के गैंग ने व्यापारियों की नींद हराम कर रखी है। तीन से चार महिलाएं इस गैंग में शामिल रहती हैं। गैंग में एक अधेड़ महिला भी शामिल है जो चोरी के दौरान अपनी शातिर निगाहों से चौकसी बरतने का काम करती है। जिससे घटना को अंजाम देने के लिए उस पर किसी की निगाह न पड़ सके।

woman theif under the burkha theft lakhs of jewellery from the shop

बहराइच शहर में चौकी से चंद कदम की दूरी पर इस नकाबपोश गैंग ने सराफा की दुकान से लाखों के जेवर चोरी कर फरार हो गईं। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद व्यापारी को घटना की जानकारी हुई तो चौंक गया। बुर्खा पहमे महिला ने दुकान में जेवर से भरा बॉक्स छिपाकर वहां से फरार हो गईं।

woman theif under the burkha theft lakhs of jewellery from the shop

नगर कोतवाली क्षेत्र के मीराखेल पुरा निवासी विजय कुमार रस्तोगी की शहर के घंटाघर चौकी के पास सराफा की दुकान है। दुकान पर अपनी बेटी रुचि को बैठाकर वह किसी कार्यवश घर गए हुए थे। इसी बीच नकाबपोश चोर महिलाओं का गैंग दुकान पर पहुंचा। दुकान में बैठी रुचि को जेवर दिखाने की बात कहकर दो महिलाओं ने अपनी बातों में उलझा लिया। इस दौरान तीसरी नकाबपेाश महिला ने दुकान में रखे चार लाख के जेवर से भरे बॉक्स को चोरी कर लिया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद होती रही लेकिन, चोरी करने वाली महिलाओं को इस बात की भनक तक नहीं लगी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज के सहारे पुलिस चोरी करने वाली महिलाओं की तलाश में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+