Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सांप के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी महिला, मौलवी परिसर में करने लगा झाड़-फूंक

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में अंधविश्वास का ऐसा मामला सामने आया है जिसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, बहराइच में सांप काटने के इलाज के नाम पर जिला अस्पताल में ही मौलवी ने झाड़-फूंक शुरू कर दिया। झाड़ फूंक का तमाशा देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। जिससे अन्य मरीजों व उनके तीमारदारों को परेशानी भी हुई। अफरातफरी का माहौल होने पर डॉक्टरों ने सभी को मौके से भगा दिया। परिजन भी बिना इलाज कराए महिला को लेकर घर चले गए।

woman admitted to hospital for treatment of snake bite relatives call an exorcist

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह रिसिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी जाकरुन (45) को एक सांप ने काट लिया। आनन फानन में परिवारवाले जाकरुन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी रूम में लेकर पहुंचे। इसी बीच परिवार के अन्य सदस्य नानपारा से एक झाड़-फूंक करने वाले शख्स को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंच गए।

वह शख्स पीड़िता जाकरुन पर झाड़-फूंक करने लगा। यह दृश्य देख इमरजेंसी में मौजूद दूसरे लोगों में भगदड़ मच गई। वहां मौजूद डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कराया गया था, लेकिन परिजन झाड़-फूंक कराने के बाद पीड़िता को वापस घर लेकर चले गए। पीड़िता की हालत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+