Bahraich News: बहराइच में इनके मकानों पर चलेगा बुलडोजर? 23 लोगों के नाम आए सामने, देखें पूरी लिस्ट

Bulldozer will run in Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दुर्गा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा के दौरान एक युवक की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। इस मामले में आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलने के संकेत मिल रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग द्वारा शुक्रवार शाम 23 लोगों के घरों पर नोटिस चिपकाया गया। सभी लोगों से जवाब तलब किया गया है। नोटिस चिपकाए जाने के बाद शनिवार को लोग खुद ही अपने मकान और दुकान को खाली करने लगे।

Will bulldozers be used on their houses in Bahraich

कहा जा रहा है कि इन लोगों द्वारा लोक निर्माण विभाग की जमीन पर जबरन अतिक्रमण किया गया था। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर जहां तक निर्माण कराया गया होगा उसे निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया जाएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित आसपास के करीब 30 लोगों के घरों की पैमाइश की गई। बताया जा रहा है की जांच में यह बात सामने आई कि उन लोगों द्वारा अवैध तरीके से लोक निर्माण की भूमि पर कब्जा किया गया है।

अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बहराइच जनपद के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज कस्बे में दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस निकालते समय बीते 13 अक्टूबर को देर शाम दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के रामगोपाल मिश्रा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसी मामले को लेकर अगले दिन अर्थात 14 अक्टूबर को भी कई जगहों पर अज्ञानी हुई थी। मृतक के परिजनों के साथ ही आसपास के गांव के ग्रामीण वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में पुलिस पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जिसमें दो लोगों को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया जबकि तीन लोगों को उनके घर से पकड़ा गया है। सभी लोगों को शुक्रवार को कोर्ट में न्यायाधीश के सामने पेश किया गया उसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

अब इस मामले में पीडब्ल्यूडी द्वारा जांच पड़ताल किए जाने के बाद आरोपियों के मकान पर नोटिस चिपका दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इन मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होगी।

इन लोगों के मकान पर चिपकाया गया है नोटिस

  • अब्दुल हमीद
  • हुसैन
  • आदिल
  • जावेद
  • इरफान
  • हबीउल्लाह
  • मोहम्मद निसार अहमद
  • दिलशाद
  • रिहान
  • शरीफ
  • शमीउल्ला
  • राजू खां
  • अरमान
  • नदीम
  • इमरान
  • जाहिद
  • दानिश
  • मसऊद अहमद
  • असलम
  • रियाज
  • समी मोहम्मद
  • बकार
  • इरशाद

नोट- इतने लोगों के घरों पर नोटिस चिपकाया गया है हालांकि संख्या कम और अधिक हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+