UP News: बहराइच में बढ़ी सुरक्षा, बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक, प्रशासन कर रही यह खास काम

Bahraich News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। यहां शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही सुरक्षा और बढ़ा दी गई है।

बहराइच में नमाज को लेकर सुबह से ही अलर्ट है। चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों को 9 सेक्टरों में बांटा गया है। इन क्षेत्रों में पुलिस विशेष निगरानी कर रही है। जुम्मे की नमाज पर बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित हैं।

up

पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं। कोई भी अराजकता न फैलने पाए इसके लिए खास पहल की गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से लगातार पूरी घटना की मॉनिटरिंग की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद हिंसा के दौरान रामगोपाल मिश्रा नामक युवक की हत्या के आरोपी सरफराज और मोहम्मद तालिम का एनकाउंटर हुआ है। दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दंगे के बाद से ही आरोपी फरार थे। आज पुलिस ने नानपारा इलाके में मुठभेड़ में घायल कर दिया। एडीजी अमिताभ यश ने कहा है कि मुठभेड़ में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे नेपाल भागने की फिराक में थे। इस बीच आरोपियों की बहन ने आरोप लगाया है कि STF ने एक दिन पहले ही उसके पिता, भाई और अन्य को उठा लिया था। वहीं मेडिकल करने वाले CHC के डॉक्टर ने बताया कि दोनों की स्थिति सामान्य है। हालांकि गोली पैर में ही फंसी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+