बहराइच: अलविदा की नमाज के लिए मस्जिद में इकट्ठा हुए लोग, रोकने पर किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल
बहराइच। बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के कटका मरौठा गांव में एक मस्जिद के अंदर 15 से 20 लोग इकट्ठा होकर नमाज पढ़ रहे थे। वहां पर दो कांस्टेबलों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिसकर्मियों ने जब इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों को रोका तो नमाजी उग्र हो गए और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर सीओ कैसरगंज जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। इस मामले में 9 पुरुषों और 4 महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

अलविदा की नमाज के लिए मस्जिद में जमा हुए लोग
दरअसल, आज अलविदा की नमाज अदा होनी थी, जिसके लिए प्रशासन ने पहले ही गाइडलाइंस जारी कर दी थी कि कोई भी इकट्ठा होकर मस्जिदों में नमाज नहीं पड़ेगा। लेकिन इसके ठीक विपरीत हुजूरपुर थाना क्षेत्र के कटका मरौठा गांव में 15 से 20 लोग इकट्ठा होकर नमाज पढ़ रहे थे, जिसको वहां पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया तो गांव की ही कुछ महिलाओं और वहां के स्थानीय निवासियों ने उन सिपाहियों पर हमला बोल दिया, जिससे सिपाही घायल हो गए।
9 पुरुष और 4 महिलाओं को लिए हिरासत में
घटना की सूचना पाते ही सीओ कैसरगंज जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को काबू किया और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना पर बहराइच के पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना के बाद 9 पुरुषों तथा 4 महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications