मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाई गई 6 नेपाली लड़कियों, महिला समेत दो गिरफ्तार

Bahraich news, बहराइच। नेपाल से खाड़ी देशों के लिए ले जाए जा रही नेपाल की 6 युवतियों को सीमा पर तैनात एसएसबी 42वीं वाहनी के जवानों ने हिरासत में ले लिया। जवानों ने महिला मानव तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्करों को एसएसबी के अधिकारियों ने नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद युवतियों को नेपाल के हंट संस्थान को सौंपा जा रहा था।

two nepali human traffickers arrested in bahraich

एसएसबी 42 वाहनी के द्वितीय कमांडेंट प्रवीन कुमार को सूचना मिली थी कि नेपाल राष्ट के बांके जिला से मानव तस्कर 6 युवतियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर खाड़ी देशों में तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। नेपाल पुलिस ने भी तस्करों को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी। इस पर सीमा पर मुखबिर का जाल बिछाते हुए रोडवेज बस अड्डा व रेलवे स्टेशन के आसपास सादे कपड़ों में जवानों को तैनात किया गया। देर शाम एक महिला व एक युवक के साथ छह युवतियों को आता देख रूपईडीहा बीओपी के सामने ही उन्हें रोक कर पूछताछ शुरू की।

two nepali human traffickers arrested in bahraich

बार्डर पर पकड़ी गई 50 लाख की हीरोइन, दो नेपाली गिरफ्तार

भारत-नेपाल बार्डर पर स्थित रूपईडीहा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान दो नेपाली तस्कर को गिफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 50 ग्राम हीरोइन बरामद हुई। दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बार्डर पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम रूपईडीहा के प्रेम सेवा बैरियर के पास चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान नेपाल की ओर जा रहे दो युवक जवानों को संदिग्ध लगे। उन्हें रोकने के लिए आवाज दिया तो वह भागने लगे। इस पर उन्हे दौड़ाकर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 50 ग्राम हिरोईन मादक पदार्थ बरामद हुआ। रोशन शर्मा पुत्र किशन शर्मा निवासी रांझा एयरपोर्ट वार्ड नं0 20 थाना मनिकापुर जिला बांके राष्ट्र नेपाल व सम्राट शाही पुत्र राज बहादुर शाही निवासी रांझा एयरपोर्ट वार्ड नं0 20 थाना मनिकापुर जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई। रूपईडीहा थाने में इनके विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+