Bahraich violence: रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड में दो और आरोपी पकड़ाए, जानें अब तक कितने लोग हुए गिरफ्तार?
Bahraich Violence news: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करने के लिए ले जाते समय हुए दंगे को दो सप्ताह से अधिक का समय गुजर चुका है। पुलिस और प्रशासन इस मामले में अभी भी कार्रवाई कर रहा है। इस हिंसा में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस तरह अबतक पुलिस द्वारा इस मामले में 115 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा पुलिस द्वारा सीसीटीवी और वायरल वीडियों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने का प्रयास जारी है। कहा जा रहा है कि इस प्रकरण में अभी और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

13 अक्टूबर को हुआ था विवाद
दरअसल, इसी महिने में 13 अक्टूबर को बहराइच जनपद के महसी तहसील क्षेत्र के महराजगंज में मां दुर्गा प्रतिमा को नवरात्रि में पूजन करने के बाद जुलूस निकालकर लोग विसर्जित करने के लिए लेकर जा रहे थे। यह जुलूस दूसरे समुदाय की बस्ती से होकर गुजरने वाला था।
जुलूस जब दूसरे समुदाय की बस्ती में पहुंचा तो डीजे पर बज रहे धार्मिक गानों को सुनकर दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। डीजे बंद करवाने को लेकर दोनों समुदाय के लोगों में पहले कहासुनी हुई। उसके बाद पथराव होने लगा।
इस दौरान मौजूद पुलिस द्वारा भीड़ को काबू में करने का प्रयास किया गया लेकिन भीड़ में शामिल लोगों की संख्या अधिक होने और पर्याप्त पुलिस बल न होने के कारण पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई और बवाल बढ़ गया। बाद में रामगोपाल मिश्रा नामक एक युवक दूसरे समुदाय की छत पर चढ़कर धार्मिक झंडा उतार दिया। इसी दौरान उस समुदाय के लोगों ने रामगोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद माहौल और गर्म हो गया। रामगोपाल की हत्या के मामले में छह नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस ने चार नामजद लोगों को पहले ही पकड़ लिया था। इसी मामले में पुलिस ने रविवार को सुशील कुमार दिवेदी और मन्नू को गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान वीडियो के अधार पर की गई थी।
दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई। वहीं इस मामले में अबतक नामजद व अज्ञात के साथ ही हिंसा भड़काने और तोड़फोड़ व आगजनी करने से संबंधित मामले में कुल 115 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications