बहराइच: धार्मिक स्थल पर पूजा को लेकर दो समुदायों में झड़प, तीन घायल
Bahraich news, बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासपारा में धार्मिक स्थल पर पूजा करने गए लोगों को समुदाय विशेष के लोगों ने दौड़ा लिया। विरोध में लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर विशेष समुदाय के लोगों ने हमला बोल दिया। हमले में भाजपा बूथ अध्यक्ष समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया बुझाया।

कुंडासपारा में सावित्री वट के नाम से देव स्थान स्थापित है। इसका चबूतरा भी बना हुआ है। ग्रामीण यहां पूजा-पाठ करते थे। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व समुदाय विशेष के लोगों ने देव स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। इसके विरोध में गांव के लोगों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस अर्जी लेकर खामोश हो गई। गुरूवार को लोग साफ-सफाई के साथ पूजा करने गए थे। इसी दौरान विशेष समुदाय के लोगो नें उन्हे दौड़ा लिया।

इससे नाराज होकर लोग देव स्थान के पास प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें भाजपा के बूथ अध्यक्ष मूलचंद, विवेक समेत तीन लोग घायल हो गए। एसओ कपिलदेव चौधरी ने बताया कि पहले से विवाद चल रहा था। एसडीएम कैसरगंज पंकज कुमार ने बताया कि देव स्थान का विवाद काफी पुराना है। मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। यहां पर नया काम करने की कोशिश की जा रही थी जिससे विवाद हुआ है। लोगो को नया काम करने के लिए रोका गया है।
ये भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर बसे गांव के लोगों के लिए सेना बनी वरदान, देखिए VIDEO












Click it and Unblock the Notifications